न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Goa Gangrape: 'बच्चे रात में इतनी देर तक समुद्र तट पर क्यों थे', बयान पर हुए हंगामे के बाद CM सावंत ने दी सफाई, बोले- घटना से दुखी हूं

बयान पर बढ़ते विवाद के बीच प्रमोद सावंत ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से देखा गया और उसके वास्तविक संदर्भ को नहीं समझा गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 30 Jul 2021 3:13:24

Goa Gangrape:  'बच्चे रात में इतनी देर तक समुद्र तट पर क्यों थे', बयान पर हुए हंगामे के बाद CM सावंत ने दी सफाई, बोले- घटना से दुखी हूं

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (Goa CM Pramod Sawant) गैंगरेप के मामले में दी अपने एक बयान को लेकर विपक्ष ने निशाने पर है। बयान पर बढ़ते विवाद के बीच प्रमोद सावंत ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से देखा गया और उसके वास्तविक संदर्भ को नहीं समझा गया।

उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बच्चों की सुरक्षा, खासकर नाबालिगों की एक साझा जिम्मेदारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के हमारे अधिकार को और अधिक सतर्कता के साथ मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि बच्चों, खासकर नाबालिगों को अपने बड़ों के मार्गदर्शन की बहुत जरूरत होती है।

गोवा सीएम सावंत ने कहा कि एक सरकार का मुखिया और एक 14 वर्षीय बेटी के पिता होने के नाते वह इस घटना से बहुत आहत और परेशान हैं और पीड़ितों के दर्द को बयां नहीं किया जा सकता।

गोवा सीएम सावंत ने कहा कि इसलिए जब मैंने नाबालिग बच्चों को लेकर साझा जिम्मेदारी की बात की तो ये मेरे साथी नागरिकों और हमारे बच्चों के लिए चिंता और देखभाल और प्यार से भरा था।

गोवा सीएम ने कहा कि उन्होंने कभी भी सुरक्षा के अधिकार से इनकार करने की कोशिश नहीं की है। गोवा पुलिस बच्चों और महिलाओं के खिलाफ अपराधों में संजीदा है। उन्होंने पहले ही तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

गोवा सीएम ने कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि दोषियों को कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। हमारे नागरिकों की सुरक्षा ही मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सीएम ने कहा कि गलतफहमी के लिए कोई जगह मत रखिए। चलिए, एकजुट रहें। एक-दूसरे पर विश्वास करें। आइए, हम एक गोवा के रूप में एकजुट रहे ताकि अपनी ताकत से हम ऐसी बुराइयों को खत्म कर सकें।

प्रमोद सावंत का ये बयान उनके पहले किए गए कमेंट को लेकर की गई आलोचनाओं के बाद आया है। सीएम ने नाबालिग बच्चियो के मां-बाप से माफी मांगी है।

चार लोगों ने किया गैंगरेप

दरअसल, रविवार को गोवा की राजधानी से करीब 30 किलोमीटर दूर बेनॉलिम बीच पर चार लोगों ने अपने आप को पुलिसकर्मी बताकर दो लड़कियों से कथित तौर पर बलात्कार किया। उन्होंने लड़कियों के साथ आए लड़कों की पिटाई भी की। चारों आरोपियों में से एक सरकारी कर्मचारी है, चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो नाबालिग लड़कियों के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने विधानसभा में कहा था कि माता-पिता को यह आत्ममंथन करने की जरूरत है कि उनके बच्चे रात में इतनी देर तक समुद्र तट पर क्यों थे। सावंत ने सदन में ध्यानाकर्षण नोटिस पर एक चर्चा के दौरान बुधवार को कहा, था कि जब 14 साल के बच्चे पूरी रात समुद्र तट पर रहते हैं तो माता-पिता को आत्ममंथन करने की जरूरत है। हम सिर्फ इसलिए ही सरकार और पुलिस पर जिम्मेदारी नहीं डाल सकते, कि बच्चे नहीं सुनते।

गृह विभाग की भी जिम्मेदारी संभाल रहे सावंत ने कहा था कि अपने बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना माता-पिता की जिम्मेदारी है और उन्हें अपने बच्चों खासतौर से नाबालिगों को रात-रात भर बाहर नहीं रहने देना चाहिए।

विपक्ष ने बोला हमला

गोवा फॉरवर्ड पार्टी के नेता विजय सरदेसाई ने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के इस बयान को गैर जिम्मेदाराना करार दिए हुए इसे असंवेदनशील बताया। उन्होंने कहा कि जब माता-पिता को साहस देना चाहिए, घटना पर कार्रवाई करनी चाहिए तो सीएम ने असंवेदनशील बयान बताया।

उन्होंने कहा कि ये पीड़ित को दोष देने वाली सरकार है जो गृह विभाग और राज्य की कानूनी व्यवस्था और सुरक्षा की जिम्मेदारी बच्चों के माता पिता पर थोप रही है। आप नेता राहुल म्हाम्ब्रे ने सावंत को लाचार मुख्यमंत्री बताते हुए कहा कि वो सीएम रहने के लायक नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत