न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गोवा में बंद होंगे टीकाकरण केंद्र, 100% वयस्कों को लगी कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज

भारत में चल रहे कोरोना वैक्सिनेशन अभियान को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, गोवा देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहां 100% वयस्कों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 16 Feb 2022 10:03:03

गोवा में बंद होंगे टीकाकरण केंद्र, 100% वयस्कों को लगी कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज

भारत में चल रहे कोरोना वैक्सिनेशन अभियान को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, गोवा देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहां 100% वयस्कों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं। जिसके बाद राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशालय ने कोरोना टीकाकरण के लिए अलग से बनाए गए केंद्रों को बंद करने का फैसला किया है। यानी अब गोवा में सामान्य टीकाकरण कार्यक्रम के तहत ही कोरोना टीके लगाए जाएंगे। अधिकारियों के मुताबिक, गोवा में 18 साल से ऊपर के 11.66 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं। गोवा के इस उपलब्धि को हासिल करने के बाद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने चिकित्सकों और मेडिकल स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट में फ्रंटलाइन वर्कर्स का आभार भी जताया।

गोवा की स्वास्थ्य सेवाओं की निदेशक डॉक्टर इरा अलमीडा ने कहा गोवा स्वास्थ्य सेवाओं की निदेशक डॉक्टर ईरा अल्मेडा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि राज्य ने कोविड टीके की दूसरी खुराक देने का 100% लक्ष्य पा लिया है। अब जब प्रक्रिया पूरी हो गई है तो राज्य के सभी कोविड-19 टीकाकरण केन्द्रों को बंद कर दिया जाएगा और इस कार्यक्रम को सामान्य टीकाकरण अभियान में शामिल कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 टीकाकरण जारी रहेगा, लेकिन यह सामान्य टीकाकरण कार्यक्रम के साथ-साथ चलेगा।

गौरतलब है कि गोवा में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज से सभी वयस्कों का टीकाकरण सितंबर में पूरा हो गया था। राज्य ने दिसंबर 2021 तक वैक्सिनेशन पूरा करने का लक्ष्य रखा था। हालांकि, विधानसभा चुनाव की तैयारी के चलते इस लक्ष्य तक पहुंचने में देरी लगी है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत