न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुख्यमंत्री गहलोत ने की त्यौहार में कोरोना प्रोटोकॉल के पालन की अपील, नए स्ट्रेन को लेकर जताई थी चिंता

देश में दिवाली के त्यौहार पर एक बार फिर कोरोना संकट बढ़ सकता हैं। इसे देखते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जनता को एक बार फिर अलर्ट किया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 01 Nov 2021 12:39:28

मुख्यमंत्री गहलोत ने की त्यौहार में कोरोना प्रोटोकॉल के पालन की अपील, नए स्ट्रेन को लेकर जताई थी चिंता

कोरोना का कहर कम जरूर हुआ हैं लेकिन अभी तक पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ हैं। खासतौर से विदेशों में जहां वैक्सीनेशन के बावजूद मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में देश में दिवाली के त्यौहार पर एक बार फिर कोरोना संकट बढ़ सकता हैं। इसे देखते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जनता को एक बार फिर अलर्ट किया है। गहलोत ने रविवार को सोशल मीडिया पर कोरोना के देश में बढ़ते केस और त्योहारी सीजन में आमजन की लापरवाही पर चिंता जताई है। गहलोत ने लिखा है- 'मैं पुन: सचेत करना चाहूंगा कि दुनिया के कई देशों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। भारत में भी कोरोना के मामले पहले की तुलना में बढ़े हैं। त्योहारों के इस खुशियों भरे माहौल में प्रोटोकॉल का पालन करना न भूलें। मास्क लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें। वैक्सीन की दोनों डोज अवश्य लें।'

करीब एक सप्ताह पहले भी गहलोत कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को लेकर चिंता जताई थी। गहलोत ने नए डेल्टा प्लस AY.4.2 के मामले में केन्द्र सरकार से मांग रखी है कि वक्त रहते दूसरे देशों के अनुभवों के आधार पर इसकी रोकथाम के लिए एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) तैयार करनी चाहिए। उन्होंने कहा था कि त्योहारी माहौल में कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं हुआ तो यह वायरस बहुत तेजी से भारत में भी फैल सकता है। वर्तमान में नए स्ट्रेन के कारण अमेरिका, यूरोप, रूस, चीन में तीसरी लहर आई है।

तेजी से फैलने वाला है यह स्ट्रेन

हाल ही में नेशनल सेंटर ऑफ डिजीज कंट्रोल ने जीनोम सीक्वेंसिंग की रिपोर्ट में मध्य प्रदेश के इंदौर में इस नए वैरिएंट के 7 केस का खुलासा किया है। महाराष्ट्र में भी 1 फीसदी सैंपल में नए डेल्टा प्लस वैरिएंट का पता चला है। वैज्ञानिकों ने भी ऐसे संकेत दिए हैं कि कोविड का नया स्ट्रेन पिछले डेल्टा वैरिएंट की तुलना में ज्यादा घातक हो सकता है। इससे पहले भारत में जब कोरोना की दूसरी लहर आई थी, तब डेल्टा वैरिएंट ने जबरदस्त तबाही मचाई थी। हजारों लोगों की जान चली गई थी और लाखों लोग इसकी चपेट में आए थे।

राजस्थान में बढ़ेगा मूवमेंट

राजस्थान में अगले 2 दिन में देश के दूसरे राज्यों और विदेशों से दीपावली पर अपने घर लौटने वालों का मूवमेंट तेजी से बढ़ेगा। दक्षिण भारत के राज्यों से बड़ी संख्या में काम-काज करने प्रवासी राजस्थानियों का प्रदेश में आना शुरू हो गया है। दूसरी लहर का जब पिछली बार होली के बाद आगाज हुआ था तब इसमें दूसरे राज्यों से आए लोगों की अहम भूमिका रही थी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट