न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

युवाओं के लिए विदेश से वैक्सीन लाने की तैयारी में गहलोत सरकार, फाइजर और स्पुतनिक पर निगाहें

प्रदेश में 18 साल से 44 साल के लोगों के वैक्सीनेशन के लिए देश में पर्याप्त मात्रा में वैक्सीनेशन नहीं मिलने पर गहलोत सरकार अब विदेश से वैक्सीन लाने की तैयारी कर रही हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 10 May 2021 3:49:10

युवाओं के लिए विदेश से वैक्सीन लाने की तैयारी में गहलोत सरकार, फाइजर और स्पुतनिक पर निगाहें

कोरोना के इस बुरे दौर में संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए वैक्सीन अभियान तेजी से होना जरूरी हैं। देशभर में सबसे ज्यादा वैक्सीन भले ही राजस्थान में लगाई गई हो लेकिन वैक्सीन की कमी के चलते हालात ऐसे हैं कि 9 दिन में केवल 3.21 लाख युवाओं का वैक्सीनेशन हो पाया हैं। प्रदेश में 18 साल से 44 साल के लोगों के वैक्सीनेशन के लिए देश में पर्याप्त मात्रा में वैक्सीनेशन नहीं मिलने पर गहलोत सरकार अब विदेश से वैक्सीन लाने की तैयारी कर रही हैं। राजस्थान सरकार ने सीरम इंस्टीट्यूट को 3.75 करोड़ वैक्सीन का ऑर्डर दिया था, लेकिन अब तक उसका एक फीसदी ही सप्लाई हुआ है। आगे भी सीरम इंस्टीट्यूट बल्क में सप्लाई करने की हालत में नहीं है, क्योंकि वैक्सीन का प्रोडक्शन मांग के मुकाबले कम है। इसलिए राजस्थान सरकार विदेश से वैक्सीन आयात करने की तैयारी शुरू की है। गहलोत सरकार वैक्सीन के आयात का ब्ल्यू प्रिंट तैयार कर रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दो दिन पहले ही स्वास्थ्य विभाग और कोर ग्रुप के अफसरों को कोरोना वैक्सीन के विदेशों से आयात की तैयारी शुरू करने के आदेश दिए थे। मुख्यमंत्री के आदेशों के बाद स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने कवायद शुरू कर दी है।

फिलहाल अमेरिका की फाइजर और रूस की स्पुतनिक वैक्सीन के आयात की संभावना तलाशी जा रही है। राजस्थान सरकार के अफसर अमेरिका और रूस की कंपनियों से संपर्क कर रहे हैं। एक दो दिन में वैक्सीन आयात पर स्थति साफ हो जाएगी। राजस्थान सरकार इसके लिए ग्लोबल टेंडर जारी करने की तैयारी भी कर रही है। यूपी सरकार ने भी एक दिन पहले वैक्सीन आयात के लिए ग्लोबल टेंडर निकाला है। मुख्यमंत्री ने कल रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन से भी वैक्सीन के आयात करने की तैयारियों के बारे में बताया था। राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने कहा जिस भी देश से बल्क में वैक्सीन मिल जाए, हम लेने को तैयार हैं। अफसरों को निर्देश दिए हैं कि वे बल्क में वैक्सीन आयात करने की संभावना तलाश कर ग्लोबल टेंडर की तैयारी शुरू करें। हम हमारी युवा आबादी का समयबद्ध वैक्सीनेशन करना चाहते हैं।

9 दिन में केवल 3.21 लाख युवाओं का वैक्सीनेशन

प्रदेश में 1 मई से 18 साल से ऊपर वालों का वैक्सीनेशन तो शुरू हो गया, लेकिन इसकी रफ्तार बहुत सुस्त है। 9 मई तक प्रदेश में 18 से 44 साल एज ग्रुप वाले केवल 3.21 लाख को ही वैक्सीन लगी है। युवाओं का वैक्सीनेशन का खर्च राजस्थान सरकार उठा रही है। सीरम इंस्टीट्यूट से राजस्थान सरकार को नाम मात्र की सप्लाई मिल रही है। एक दो दिन में 4 लाख डोज और मिलेंगे, लेकिन यह सप्लाई बहुत कम है। इस रफ्तार से तो वैक्सीनेशन में सालों लग जाएंगे। देश में वैक्सीन की बल्क सप्लाई की संभावना कम है इसलिए राजस्थान सरकार विदेशों का रुख कर रही है।

विदेश से वैक्सीन आयात करने पर जीएसटी से भी छूट

देश में बनी वैक्सीन पर 5 फीसदी जीएसटी लग रहा है। विदेश से आयात करने पर राजस्थान सरकार को जीएसटी नहीं देनी होगी। हाल ही विदेश से आयात होने वाली कोरोना वैक्सीन को जीएसटी और आयात पर लगने वाले हर तरह के टैक्स से मुक्त किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल