न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोटा: स्कूल में गैस रिसाव, 14 छात्रों की तबीयत बिगड़ी

शनिवार को राजस्थान के कोटा जिले के एक स्कूल में अचानक गैस रिसाव होने से हड़कंप मच गया। घटना के समय स्कूल में कई छात्र मौजूद थे, जिनमें से कई की तबीयत बिगड़ गई।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sat, 15 Feb 2025 3:49:58

कोटा: स्कूल में गैस रिसाव, 14 छात्रों की तबीयत बिगड़ी

शनिवार को राजस्थान के कोटा जिले के एक स्कूल में अचानक गैस रिसाव होने से हड़कंप मच गया। घटना के समय स्कूल में कई छात्र मौजूद थे, जिनमें से कई की तबीयत बिगड़ गई। प्रभावित छात्रों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना कोटा के गड़ेपान स्थित एक स्कूल में दोपहर के समय हुई, जब अचानक गैस लीक होने लगी। इस रिसाव के चलते करीब आधा दर्जन छात्र बीमार पड़ गए।

चंबल फर्टिलाइजर कंपनी से हुआ गैस रिसाव

बताया जा रहा है कि स्कूल के पास स्थित चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल लिमिटेड (CFCL) की फैक्ट्री से अमोनिया गैस का रिसाव हुआ, जो स्कूल तक फैल गई। गैस के संपर्क में आने से बच्चों को सांस लेने में परेशानी होने लगी और कुछ बेहोश होकर स्कूल ग्राउंड में गिर पड़े। गैस रिसाव के कारण कुछ छात्रों को उल्टियां भी होने लगीं। हालात बिगड़ते देख स्कूल कर्मचारियों ने तुरंत बच्चों को उठाकर अस्पताल पहुंचाया।

फैक्ट्री से स्कूल की दूरी मात्र 500 मीटर

घटना शनिवार सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल लिमिटेड (CFCL) की फैक्ट्री के पास ही सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल स्थित है। सुबह के समय फैक्ट्री की ओर से अमोनिया गैस रिलीज की गई, जिससे गैस रिसाव हुआ। फैक्ट्री की बाउंड्री स्कूल से सटी हुई है, जबकि फैक्ट्री का मुख्य गेट अंदर 500 मीटर की दूरी पर स्थित है।

14 छात्र और एक स्टाफ अस्पताल में भर्ती

गैस रिसाव के बाद छात्रों को तत्काल CFCL फैक्ट्री स्थित अस्पताल में ले जाया गया। अस्पताल के डॉ. आर.के. शर्मा ने जानकारी दी कि कुल 14 छात्र और एक स्टाफ को इलाज के लिए लाया गया था, जिनमें से 6 छात्रों को कोटा जिला अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल सभी की हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है।

गैस रिसाव की घटना पर प्रशासन अलर्ट

गैस रिसाव की सूचना मिलते ही कोटा कलेक्टर रवींद्र गोस्वामी, डीएसपी राजेश ढाका समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। डीएसपी ने बताया कि सुबह करीब 10:30 बजे स्कूली छात्राएं पानी भरने के लिए स्कूल परिसर से बाहर गई थीं। लौटने पर उन्होंने घुटन और बेचैनी महसूस की, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।

सांसद ओम बिरला ने लिया संज्ञान, विधायक ने अस्पताल में जाना हाल

चंबल फर्टिलाइजर प्लांट में गैस रिसाव के बाद स्कूली बच्चों की तबीयत बिगड़ने की सूचना पर लोकसभा अध्यक्ष और कोटा सांसद ओम बिरला ने प्रशासन से पूरी जानकारी ली। वहीं, प्रभावित बच्चों को कोटा जिला अस्पताल रेफर किया गया। इस घटना के बाद विधायक संदीप शर्मा और जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने जेके लोन अस्पताल पहुंचकर बच्चों का हालचाल जाना और प्रशासन से जल्द से जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी