न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बाइक के लिए दोस्त ने ही किया मर्डर, पार्टी के बहाने ले जाकर मांस काटने वाले चाकू से गले-सिर पर किए वार

दोस्त द्वारा नई बाइक चलाने से मना करने पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसमें दोस्त ने गुस्से में उसकी हत्या कर दी।

Posts by : Abhishek Sharma | Updated on: Thu, 23 Jan 2025 8:19:02

बाइक के लिए दोस्त ने ही किया मर्डर, पार्टी के बहाने ले जाकर मांस काटने वाले चाकू से गले-सिर पर किए वार

दोस्त द्वारा नई बाइक चलाने से मना करने पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसमें दोस्त ने गुस्से में उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने मांस काटने वाले चाकू से अपने दोस्त के गले और सिर पर 3-4 वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए 72 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

यह घटना 19 जनवरी को अलवर जिले के बहरोड़ क्षेत्र के कीरतपुरा गांव में हुई थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़ा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान राजकुमार (45), निवासी सलीमपुर, जिला महेंद्रगढ़ (हरियाणा) के रूप में हुई।

थानाधिकारी सीमा सिनसिनवार ने बताया कि मृतक के चेहरे और पेट पर धारदार हथियार के गंभीर निशान पाए गए थे। मामले की जांच में पता चला कि राजकुमार की हत्या उसके ही दोस्त रिंकू जांगिड़ (34), निवासी निमोठ, जिला रेवाड़ी (हरियाणा) ने की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के पीछे का कारण दोस्ती में आई दरार और नई बाइक चलाने से मना करना बताया।

थानाधिकारी सीमा सिनसिनवार ने बताया कि राजकुमार करीब तीन महीने पहले बहरोड़ के सदर थाना क्षेत्र में स्थित घीलोठ इंडस्ट्रियल एरिया की एक एयर कंडीशनर (AC) निर्माण फैक्ट्री में काम करने आया था। वहीं, उसकी मुलाकात रिंकू से हुई, जो पिछले एक साल से उसी फैक्ट्री में कार्यरत था। दोनों के बीच दोस्ती हो गई।

करीब 20 दिन पहले राजकुमार ने नई बाइक खरीदी और इसे रिंकू को दिखाया। रिंकू ने बाइक चलाकर देखी और उसे यह काफी पसंद आई। इसके बाद रिंकू ने कई बार राजकुमार से बाइक मांगी, लेकिन राजकुमार ने उसे अपनी बाइक देने से मना कर दिया। इस बात से नाराज होकर रिंकू ने राजकुमार को मारने की योजना बना ली।

थानाधिकारी ने बताया कि रिंकू ने 19 जनवरी (रविवार) को फैक्ट्री की छुट्टी का फायदा उठाते हुए राजकुमार को पार्टी का बहाना बनाकर अपने साथ ले जाने की योजना बनाई। रिंकू ने पहले राजकुमार की नई बाइक को बस स्टैंड पर खड़ा करवाया और अपनी बाइक पर बिठाकर उसे कीरतपुरा ले गया। वहां पहुंचकर रिंकू ने राजकुमार को शराब पिलाई। जब राजकुमार नशे में आ गया, तो रिंकू ने पहले से छुपाकर रखा मांस काटने वाला चाकू निकाला और उस पर 3-4 वार किए, जिससे राजकुमार लहूलुहान हो गया। हत्या के बाद रिंकू मौके से फरार हो गया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल