न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऐसी दोस्ती को सलाम, दोस्त की मां के लिए रेमडेसिविर लेकर चंडीगढ़ से अलवर बाइक पर पहुंचा युवक, हुआ सम्मान

अलवर पहुंचने पर जैसे ही भाजपा अलवर के उपाध्यक्ष जितेन्द्र राठौड़ सहित कुछ लोगों को पता लगा। सबने अर्जुन बाली का स्वागत किया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 17 May 2021 4:14:18

ऐसी दोस्ती को सलाम, दोस्त की मां के लिए रेमडेसिविर लेकर चंडीगढ़ से अलवर बाइक पर पहुंचा युवक, हुआ सम्मान

दोस्ती का रिश्ता बहुत अटूट और अनोखा माना जाता हैं। इसकी एक मिसाल देखने को मिली अलवर में जहां दोस्त साहिल की मां की जान बचाने के लिए चंड़ीगढ़ में रहने वाले अर्जुन बाली रेमडेसिविर लेकर चंडीगढ़ से अलवर बाइक पर पहुंच गया। अलवर पहुंचने पर जैसे ही भाजपा अलवर के उपाध्यक्ष जितेन्द्र राठौड़ सहित कुछ लोगों को पता लगा। सबने अर्जुन बाली का स्वागत किया। असल में अलवर में अब भी जरूरत के सब मरीजों को इंजेक्शन नहीं मिल पा रहे हैं। हर अस्पताल में ऐसे मरीज भर्ती हैं। जिनको इंजेक्शन की जरूरत है। लेकिन सरकार से गिने चुने इंजेक्शन आते हैं। ज्यादातर सरकारी अस्पतालों में मरीजों को लग जाते हैं। अब तो निजी अस्पतालों में भी बड़ी संख्या में मरीज भर्ती हैं।

चंड़ीगढ़ में रहने वाले अर्जुन बाली के साथ पंजाब यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले दोस्त अलवर निवासी साहिल की मां की जान पर बन आई थी। उन्हें बचाने के लिए रेमडेसिविर इंजेक्शन की जरूरत थी। बस फिर क्या अर्जुन ने इंजेक्शन की व्यवस्था की और चंडीगढ़ से 420 किलोमीटर दूर अलवर का सफर बाइक से सिर्फ 8 घंटे में तय किया। साहिल की मां को कोरोना हो गया। ऑक्सीजन सैचुरेशन 84 के आसपास आ गया। इंफेक्शन भी 18 से अधिक हो गया। हालत नाजुक होने का उसके दोस्त अर्जुन बाली को पता लगा। बाली को यह पता लगा कि अलवर में रेमडेसिवीर इंजेक्शन नहीं मिल रहे और दोस्त की मां को इनकी सख्त जरूरत है। अर्जुन ने साहिल को भी नहीं बताया कि वह आ रहा है। नहीं तो इतनी दूर से आने के लिए हो सकता है मना भी कर देता। अर्जुन ने 420 किमी का सफर 8 घंटे कुछ मिनट में तय कर लिया। अलवर आकर बोला मेरे दोस्त की मां भी मेरी मां।

साहिल के पिता इंडियन आर्मी में हैं। इस कारण उनकी मां का मिलिट्री हॉस्पिटल अलवर में इलाज चल रहा है। साहिल ने बताया कि जब मां का ऑक्सीजन सैचुरेशन नीचे जा रहा था। तब चिकित्सकों ने कहा कुछ इंजेक्शन का इंतजाम कर लो। कुछ तो अस्पताल से मदद मिली। इस बारे में एक दिन दोस्त से बात हो रही थी। जब उसे पता चला कि रेमडेसिविर इंजेक्शन नहीं मिल रहे। तब उसने बिना देर किए इंजेक्शन खरीदे और चंडीगढ़ से अलवर पहुंच गया। यहां आने के बाद अर्जुन ने कहा कि दोस्त की मां मेरी मां। साहिल ने कहा कि हम दोनों अच्छे दोस्त हैं। मां के लिए दोस्त इंजेक्शन लेकर आया है। निश्चित रूप से सबकी दुआओं से मां कोरोना की जंग जीतेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल