न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर : सरकार ने दिखाई संवेदनशीलता, अब निशुल्क होगा कोरोना संक्रमित शव का दाह संस्कार और एंबुलेंस का खर्चा

इस बीच सरकार ने संवेदनशीलता दिखाते हुए कोरोना संक्रमित शव का दाह संस्कार और एंबुलेंस का खर्चा निशुल्क कर दिया हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 28 Apr 2021 2:13:00

जोधपुर : सरकार ने दिखाई संवेदनशीलता, अब निशुल्क होगा कोरोना संक्रमित शव का दाह संस्कार और एंबुलेंस का खर्चा

जोधपुर में कोरोना के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं और हर दिन कोरोना से मौत के मामले भी बढ़ते ही जा रहे हैं। बीते दिन मौत का रिकॉर्ड मामला सामने आया था जो अबतक का सबसे ज्यादा हैं। इस बीच सरकार ने संवेदनशीलता दिखाते हुए कोरोना संक्रमित शव का दाह संस्कार और एंबुलेंस का खर्चा निशुल्क कर दिया हैं। अब कोरोना संक्रमित शवों का दाह संस्कार निशुल्क होगा। साथ ही एंबुलेंस शव को अस्पताल से श्मशान घाट तक बिना शुल्क वसूले लेकर जाएगी। कोरोना संक्रमित शव का निशुल्क दाह संस्कार करवाने के राज्य सरकार के फैसले के बाद मंगलवार को नगर निगम सभाकक्ष में विभिन्न समाज के मोक्षधाम संचालकों व पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें कोरोना संक्रमित के शव के दाह संस्कार को लेकर आने वाली समस्याओं पर चर्चा के बाद कुछ फैसले लिए गए।

बैठक में हिंदू सेवा मंडल के श्मशान के अलावा ओसवाल व माहेश्वरी समाज ने भी जाति के बंधन से मुक्त होकर श्मशान को हर जाति के लिए खोलने का ऐलान कर दिया। बैठक में सभी समाज के श्मशान के व्यवस्थापकों को राज्य सरकार के कोरोना संक्रमितों के शव के निशुल्क दाह संस्कार करवाने के फैसले से अवगत करवाते हुए कहा कि उनके श्मशान में आने वाले कोरोना संक्रमित शवों का दाह संस्कार निशुल्क करें। उन्हें राज्य सरकार से दी जाने वाली राशि का भुगतान नगर निगम के माध्यम से कर दिया जाएगा। साथ ही उनसे कहा गया कि वे कोविड-19 गाइडलाइन की पालना भी सुनिश्चित करें। इस अवसर पर आयुक्त, अतिरिक्त आयुक्त सहित विभिन्न समाज के प्रतिनिधि मौजूद थे।

श्मशान घाट के लिए निगम ने निशुल्क एंबुलेंस लगाई

उत्तर निगम ने कोरोना संक्रमित की मृत्यु होने पर शव को मोक्षधाम पहुंचाने के लिए निशुल्क एंबुलेंस की व्यवस्था की है। इधर, निगम मोक्षधाम का प्रतिदिन सेनेटाइजेशन करने का काम कर रहा है, ताकि कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोका जा सकें। साथ ही जहां कहीं भी अतिरिक्त व्यवस्थाओं की आवश्यकता होगी वहां अतिरिक्त व्यवस्था भी की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी में अमेरिका, भारत भी संभावित दायरे में
रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी में अमेरिका, भारत भी संभावित दायरे में
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल