न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खाली पन्नों पर जबरन साइन, पिता को फंसाने की धमकी: एक्ट्रेस रान्या राव ने ADG को लिखी चिट्ठी

कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव ने जेल से ADG DRI को चिट्ठी लिखकर सोने की तस्करी के आरोप में फंसाने, मारपीट और जबरन साइन करने का आरोप लगाया। पढ़ें पूरी खबर।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 15 Mar 2025 4:52:17

खाली पन्नों पर जबरन साइन, पिता को फंसाने की धमकी: एक्ट्रेस रान्या राव ने ADG को लिखी चिट्ठी

कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव ने जेल से राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) को एक चिट्ठी लिखी है, जिसमें उन्होंने झूठे आरोपों में फंसाने और टॉर्चर करने का आरोप लगाया है। यह चिट्ठी 6 मार्च को जेल से लिखी गई थी, लेकिन 7 मार्च को रिमांड सुनवाई के दौरान रान्या ने चिट्ठी में लिखी किसी बात को दोहराया नहीं और न ही उनके वकील ने इस संबंध में कोई जानकारी दी।

रान्या राव ने चिट्ठी में आरोप लगाया कि उन्हें फ्लाइट के अंदर से ही बिना किसी जानकारी के पकड़ा गया और बाद में सोने की तस्करी के मामले में फंसा दिया गया। इसके बाद उनके साथ मारपीट की गई और 40 से ज्यादा टाइप किए हुए पन्नों और खाली पन्नों पर जबरन साइन कराए गए। चिट्ठी में रान्या ने यह भी बताया कि DRI के अधिकारियों ने धमकी दी कि अगर साइन नहीं किए तो उनके पिता को इस मामले में फंसा दिया जाएगा।

रान्या राव ने यह भी आरोप लगाया कि दिल्ली से आए एक अधिकारी ने किसी अन्य पैसेंजर को बचाने के लिए उन्हें फंसा दिया। इसके बाद 3 मार्च को गिरफ्तारी के बाद उन्हें अगले दिन तक सोने की अनुमति नहीं दी गई।

इस बीच, शुक्रवार को आर्थिक अपराधों से संबंधित विशेष अदालत ने रान्या राव की जमानत याचिका खारिज कर दी। वहीं, मामले के दूसरे आरोपी तरुण राजू को जांच जारी रहने तक 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। रान्या राव फिलहाल परप्पाना अग्रहारा जेल में बंद हैं।

गौरतलब है कि 3 मार्च को राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रान्या के पास से 12.56 करोड़ रुपये मूल्य की सोने की छड़ें जब्त की थीं। बाद में उनके आवास से 2.06 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के आभूषण और 2.67 करोड़ रुपये की भारतीय मुद्रा भी बरामद की गई।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी