न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पातालकोट एक्सप्रेस में लगी आग, 4 यात्री झुलसे, दो डिब्बे पूरी तरह खाक

आगरा में बुधवार की दोपहर पातालकोट एक्सप्रेस में भीषण आग लग गई। मलपुरा स्थित भांडई रेलवे स्टेशन के पास हादसा हुआ।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 25 Oct 2023 6:54:25

पातालकोट एक्सप्रेस में लगी आग, 4 यात्री झुलसे, दो डिब्बे पूरी तरह खाक

आगरा। आगरा में बुधवार की दोपहर पातालकोट एक्सप्रेस में भीषण आग लग गई। मलपुरा स्थित भांडई रेलवे स्टेशन के पास हादसा हुआ। आग लगते ही चीख पुकार मच गई। अभी तक चार यात्रियों के झुलसने की खबर है। चारों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। जिला प्रशासन और रेलवे की टीम मौके पर पहुंची है और राहत कार्य में लगी है। ट्रेन पंजाब के फिरोजपुर से मध्य प्रदेश के सिवनी जा रही थी। घटना के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

घटना करीब पौने चार बजे हुई। ग्रामीणों की मदद से रेलवे अधिकारियों ने पहले आग पर काबू पाने का प्रयास किया। कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड पहुंची। इसके साथ ही आनन-फानन थाना पुलिस और रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) भी पहुंच गई है। आग बुझाने में सभी कड़ी मशक्कत कर रहे हैं। आग के कारण दो डिब्बे पूरी तरह खाक हो गए जबकि दो अन्य डिब्बों में भी नुकसान हुआ है। चारों डिब्बों को ट्रेन से अलग कर दिया गया है।

जिन चार लोगों को अस्पताल लाया गया है उनमें तीन की पहचान हो गई है। दो यूपी के हैं और एक हरियाणा का है। झांसी के मऊरानीपुर का 18 वर्षीय राहुल कुमार और गौतमबुद्धनगर के 21 वर्षीय मोहित के अलावा हरियाणा के पलवल का 18 वर्षीय शिवम अस्पताल लाया गया है।

पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने हालांकि कहा कि कोई हताहत नहीं हुआ है। एक यात्री के कुछ बाल झुलसने की बात सामने आई है। एंबुलेंस मौके पर मौजूद है। पास ही खड़ी दूरगामी एक्सप्रेस से यात्रियों अपने गंतव्य की ओर रवाना किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे

कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव

पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका

तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल

बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल

सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील

गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम

हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ

समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’

गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई

पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा

एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत

iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद

काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात