न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई में संस्कृत के टीचर ने नौवीं के छात्र को मारा जोरदार तमाचा, फटा कान का पर्दा

मुंबई के सांताक्रूज इलाके के एक स्‍कूल में संस्कृत के टीचर ने नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र को इतनी जोर से तमाचा मारा कि उसके कान का पर्दा फट गया। टीचर ने लेक्‍चर देने के दौरान शोर शराबा होने पर संदेह के चलते छात्र को थप्‍पड़ मारा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 03 Oct 2022 10:25:05

मुंबई में संस्कृत के टीचर ने नौवीं के छात्र को मारा जोरदार तमाचा, फटा कान का पर्दा

मुंबई के सांताक्रूज इलाके के एक स्‍कूल में संस्कृत के टीचर ने नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र को इतनी जोर से तमाचा मारा कि उसके कान का पर्दा फट गया। टीचर ने लेक्‍चर देने के दौरान शोर शराबा होने पर संदेह के चलते छात्र को थप्‍पड़ मारा। छात्र का नाम नीरज यादव (14) है। घटना बीते 27 स‍ितंबर की बताई जाती है। हालांक‍ि अभी तक कथ‍ित तौर पर आरोपी टीचर को ग‍िरफ्तार नहीं किया गया है। ToI में प्रकाश‍ित र‍िपोर्ट के मुताब‍िक बताया जाता है क‍ि सांताक्रूज पुलिस ने संस्‍कृत टीचर कमलेश तिवारी (50) के खि‍लाफ आईपीसी की धारा 325 (गंभीर चोट) और किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम की धारा 75 के तहत बच्चे के साथ क्रूरता बरतने के चलते मामला दर्ज कर ल‍िया है। पुलिस अधिकारी का कहना है क‍ि पुल‍िस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में ड‍िटेल एकत्र की जा रही है और बयान ल‍िए जा रहे हैं। जांच के आधार पर टीचर के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

पुल‍िस के मुताब‍िक पीड़‍ित छात्र नीरज यादव की मां पूनम (37) की ओर से इस बाबत शिकायत दर्ज कराई थी। उन्‍होंने बताया क‍ि डॉक्टर की रिपोर्ट के बाद पता चला कि उनके कान के परदे में छेद हो गया है। शिकायतकर्ता पूनम ने बताया कि शिक्षक ने गलती से मेरे बेटे को थप्पड़ मार दिया क्योंकि उसने अपना हाथ अपने मुंह पर रखा था। मेरे बेटे ने कहा कि अन्य छात्र लेक्‍चर के दौरान जोर से बात कर रहे थे जिससे शिक्षक नाराज हो गया। उनको लगा क‍ि नीरज मुंह पर हाथ रखकर बात कर रहा है।

शि‍कायतकर्ता पूनम ने अपनी श‍िकायत में बताया है क‍ि इस घटना के बारे में प्र‍िंस‍िपल को पता चला तो उन्‍होंने नीरज को कान में दर्द होने के चलते दो मह‍िला टीचरों को उसे डॉक्टर के पास परीक्षण के ल‍िए ले जाने को कहा। इसके बाद उसकी मेड‍िकल जांच हुई तो नीरज ठीक से सुन नहीं पा रहा था। पुलिस के मुताबिक प्रिंसिपल ने नीरज की मां को इस घटना के बारे में सूचित किया था और उनको एक ईएनटी विशेषज्ञ से परामर्श करने के लिए कहा। इसके बाद मेड‍िकल जांच में पता चला क‍ि नीरज के कान का पर्दा फट गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज