उत्तरप्रदेश : महिला दरोगा को झांसे में लेकर बनाए शारीरिक संबंध और निकाल लिए खाते से 10 लाख रुपये
By: Ankur Mon, 16 Aug 2021 5:38:52
उत्तरप्रदेश के महराजगंज जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया हैं जहां महिला दरोगा को झांसे में लेकर पहले शारीरिक संबंध बनाने गए और फिर खाते से 10 लाख रुपये निकालकर आरोपी फरार हो गया। पुलिस मामले में आरोपी पर केस दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनीष सिंह ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पर दुष्कर्म, छेड़छाड़ समेत अन्य धारा के तहत केस दर्ज करने किया है। सीओ सदर अजय सिंह चौहान ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
महिला दरोगा की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार, आरोपी कानपुर क्षेत्र का रहने वाला है। उसने पहले उसे झांसे में लेकर संबंध बनाया। वह हमेशा ढंग से पेश आता था, जिससे उसके चाल चलन पर कोई शक नहीं हो रहा था। आरोप है कि उसने महिला के बैंक खाते से दस लाख रुपये निकाल लिए। इसकी जानकारी होने पर आरोपी से संपंर्क किया गया तो उसने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। बीते 21 जून को वह आया तो छेड़छाड़ के साथ ही दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। महिला दरोगा ने शोर मचाया तो गला दबाकर जाने से मारने की कोशिश करने लगा। शोरगुल सुनकर पड़ोसी आए लेकिन उनको भी वह धमकी देने लगा।
ये भी पढ़े :
# उत्तरप्रदेश : अपने चार बच्चों को लेकर नहर में कूद गई मां, महिला और दो बच्चे सुरक्षित जबकि दो लापता
# उत्तराखंड : होटल के कमरे से नग्न अवस्था में मिला नोएडा की महिला पर्यटक का शव, जांच में जुटी पुलिस
# खाना पहुंचाने के बाद डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत! ग्राहक की कार पर किया पेशाब
# जोश और उल्लास के साथ फहराया गया विवेकानंद कॉलोनी में तिरंगा
# अफगानिस्तान में बद से बदतर हुए हालात, हवा में उड़ते विमान से गिरे 3 लोग