न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अतीक अहमद-अशरफ हत्याकांड के आरोपी अरुण मौर्य के बाबा की सड़क दुर्घटना में मौत

अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के आरोप में प्रतापगढ़ जिला जेल में बंद अरुण मौर्य के बाबा की एक हादसे में पानीपत में मौत हो गई। जेल अधीक्षक रमाकांत दोहरे ने बताया कि अरुण मौर्य के बाबा के निधन के संबंध में किसी ने संपर्क नहीं किया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 29 Oct 2023 4:17:56

अतीक अहमद-अशरफ हत्याकांड के आरोपी अरुण मौर्य के बाबा की सड़क दुर्घटना में मौत

प्रयागराज। प्रयागराज के माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के आरोप में प्रतापगढ़ जिला जेल में बंद अरुण मौर्य के बाबा की एक हादसे में पानीपत में मौत हो गई। जेल अधीक्षक रमाकांत दोहरे ने बताया कि अरुण मौर्य के बाबा के निधन के संबंध में किसी ने संपर्क नहीं किया। गौरतलब है कि सुरक्षा कारणों से अतीक-अशरफ हत्याकांड के आरोपित तीनों अरुण मौर्य, लवलेश तिवारी और सनी सिंह प्रतापगढ़ जिला जेल में बंद हैं।

अरुण के बाबा मथुरा प्रसाद (65) हरियाणा के पानीपत में रहते थे। सोशल मीडिया पर खबर वायर हुई कि बुधवार को साइकिल से सब्जी लेने जाते समय एक वाहन की टक्कर से मथुरा प्रसाद की मौत हो गई। अरुण बाबा के साथ रहता था। जेल प्रशासन के मुताबिक बाबा की मौत के बाद अंतिम संस्कार में शामिल होने को पेरोल का कोई प्रयास नहीं हुआ।

दबंगई करने वाले अतीक के गुर्गे फरार


अतीक अहमद के गुर्गे आबिद प्रधान समेत आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद अब तक पूरामुफ्ती पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। तीन दिन से चल रहे विवाद में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपी फरार हैं। अतीक अहमद गैंग के शूटर आबिद प्रधान के रिश्तेदारों के बीच बीते बुधवार को जमीन के चक्कर में विवाद हुआ था। मरियाडीह निवासी मो. आहरार ने मो. आलम और उमर के खिलाफ पूरामुफ्ती थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। अगले दिन फिर दोनों पक्ष भिड़ गए। 27 अक्तूबर को मरियाडीह के मो. अकरम ने आबिद प्रधान, जावेद, मो. जीशान, मो. आलम, मो. शादान, मौ. औन, कल्लू कसाई और लल्लू के खिलाफ पूरामुफ्ती थाने एफआईआर दर्ज कराई। आरोप लगाया कि 26 अक्तूबर को 11 बजे आबिद प्रधान ने पिस्टल निकाली और उसके भाई जुनैद के मुंह में डालकर हत्या की धमकी दी। उनके रिश्तेदारों को मारा पीटा गया। बुलेट तोड़ दी। दो-दो मुकदमा होने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

अप्रैल में हुई थी अतीक-अशरफ की हत्या

यूपी के सबसे बड़े माफियाओं में शुमार और उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की इस साल अप्रैल में प्रयागराज में पुलिस हिरासत में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के मामले में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। इस बीच जेल में बंद अतीक-अशरफ के हत्यारोपियों की सुरक्षा को लेकर भी प्रशासन सतर्क है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप