न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टाइगर 3 को लेकर क्रेजी हुए प्रशंसक, स्क्रीनिंग के दौरान जमकर हुई आतिशबाजी, जाँच में जुटी पुलिस

महाराष्ट्र के मालेगांव में सलमान खान और कैटरीना कैफ की टाइगर 3 की स्क्रीनिंग के दौरान सिनेमा हॉल में जम कर आतिशबाजी हुई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 13 Nov 2023 3:23:06

टाइगर 3 को लेकर क्रेजी हुए प्रशंसक, स्क्रीनिंग के दौरान जमकर हुई आतिशबाजी, जाँच में जुटी पुलिस

सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी स्टारर टाइगर 3 दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म ने पहले ही दिन 44 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। टाइगर 3 इस साल की मच अवटेड फिल्मों में से एक रही है। जैसे ही फिल्म रिलीज हुई, लोग धड़ल्ले से सलमान और कैटरीना का एक्शन देखने जा रहे हैं। प्रशंसक फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान के वीडियो और तस्वीरें भी सिनेमाघरों से शेयर कर रहे हैं। इन वीडियो में प्रशंसकों को सीटियां बजाते और चीयर करते हुए देखा जा सकता है। लेकिन कुछ फैंस ने मुसीबत को आमंत्रण दे दिया है।

दरअसल, महाराष्ट्र के मालेगांव में सलमान खान और कैटरीना कैफ की टाइगर 3 की स्क्रीनिंग के दौरान सिनेमा हॉल में जम कर आतिशबाजी हुई। प्रशंसकों ने सिनेमाघर में ही इतनी आतिशबाजी की कि दिवाली जैसा माहौल हो गया, इससे सिनेमाघर में भगदड़ मच गई। मामला सामने आने के बाद मालेगांव पुलिस जांच में जुट गई है।

यह मामला मालेगांव के मोहन सिनेमाघर का है। यह घटना दिवाली की रात 9 से 12 बजे के शो के बीच हुई थी। पुलिस ने वीडियो हासिल कर इसकी जांच शुरू कर दी है। आतिशबाजी में एक ही शख्स था या कई लोग इसकी जांच भी पुलिस करेगी। जांच के बाद ही पुलिस आरोपी के खिलाफ एक्शन लेगी। लोगों का कहना है कि इससे सिनेमाघर में आग लग सकती थी, कइयों ने जानें जा सकती थीं।

अंतिम के वक्त भी सुभाष थियेटर में हुई थी आतिशबाजी

सलमान खान की फिल्म स्क्रीनिंग के दौरान सिनेमाघर के अंदर आतिशबाजी कोई पहली बार नहीं हुई है। इससे पहले भी मालेगांव के ही सिनेमाघर सुभाष थियेटर में सलमान खान-आयुष शर्मा की अंतिम की स्क्रीनिंग के वक्त भी दर्शकों द्वारा सिनेमाघर के अंदर आतिशबाजी की गई थी। तब सलमान खान ने वायरल हुए वीडियो को अपने सोशल मीडिया पर डालकर दर्शकों से अपील की थी कि वे सिनेमाघर के अन्दर इस तरह का कोई काम न करें।

स्पाई यूनिवर्स की 5वीं फिल्म है टाइगर 3

बता दें, टाइगर 3 सलमान खान और कैटरीना कैफ की एक था टाइगर की तीसरी किस्त है। इससे पहले टाइगर जिंदा आई थी, जिसे ऑडियंस ने खूब पसंद किया था। यह यशराज फिल्म की स्पाई यूनिवर्स की 5वीं फिल्म है। इससे पहले आई फिल्में ‘पठान’ और ‘वॉर’ भी स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा रही।

टाइगर 3 में शाहरुख खान और ऋतिक रोशन का कैमियो

जिस तरह पठान में सलमान खान का एक लंबा कैमियो था, वैसे ही टाइगर 3 में शाहरुख खान और ऋतिक रोशन का कैमियो है। सिनेमाघरों से फिल्म में ऋतिक और शाहरुख के एंट्री के वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। इसके अलावा कैटरीना कैफ के एक्शन सीक्वंस को फैंस शेयर कर रहे हैं।
ऋतिक की वॉर-2 का टीजर हुआ जारी

टाइगर-3 के अन्त में YRF स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म वार-2 का टीजर भी दिखाया गया है। टीजर में आशुतोष राणा कबीर उर्फ ऋतिक रोशन को उनके अगले मिशन का निर्देश देते नजर आते हैं जिनके अनुसार कबीर अपने दुश्मनों का खात्मा करते दिखाई देते हैं। गौरतलब है कि वॉर-2 का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। उन्होंने ब्रह्मास्त्र-2 से पहले इस फिल्म को शुरू किया है। यह फिल्म अगले साल प्रदर्शित होने जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1350 से ज्यादा और निफ्टी 400 से अधिक अंक लुढ़का; कई दिग्गज शेयरों में नुकसान
शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1350 से ज्यादा और निफ्टी 400 से अधिक अंक लुढ़का; कई दिग्गज शेयरों में नुकसान
मिडिल ईस्ट संघर्ष पर राहुल गांधी का हमला, बोले—भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा असर, US ट्रेड डील पर भी उठाए सवाल
मिडिल ईस्ट संघर्ष पर राहुल गांधी का हमला, बोले—भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा असर, US ट्रेड डील पर भी उठाए सवाल
दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को हाई कोर्ट का नोटिस, 16 मार्च को अगली सुनवाई
दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को हाई कोर्ट का नोटिस, 16 मार्च को अगली सुनवाई
मैटरनिटी फोटोशूट में दिखा रणदीप हुड्डा और लिन लैसराम का खास रिश्ता, जल्द बनने वाले हैं माता-पिता
मैटरनिटी फोटोशूट में दिखा रणदीप हुड्डा और लिन लैसराम का खास रिश्ता, जल्द बनने वाले हैं माता-पिता
ऐसा अजीबोगरीब टैलेंट शायद ही आपने पहले देखा होगा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Video
ऐसा अजीबोगरीब टैलेंट शायद ही आपने पहले देखा होगा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Video
बिहार की राजनीति में हलचल के बीच तेजस्वी यादव सक्रिय, RJD विधायकों की अहम बैठक बुलाई
बिहार की राजनीति में हलचल के बीच तेजस्वी यादव सक्रिय, RJD विधायकों की अहम बैठक बुलाई
11 मार्च से बदलेगी किस्मत! गुरु के मार्गी होने से इन 2 राशियों को मिलेगा खास लाभ, धन और करियर में खुलेंगे नए रास्ते
11 मार्च से बदलेगी किस्मत! गुरु के मार्गी होने से इन 2 राशियों को मिलेगा खास लाभ, धन और करियर में खुलेंगे नए रास्ते
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच LPG को लेकर बड़ा फैसला, सरकार ने सिलेंडर बुकिंग का समय बढ़ाया
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच LPG को लेकर बड़ा फैसला, सरकार ने सिलेंडर बुकिंग का समय बढ़ाया
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की विदेश यात्रा पर रोक की मांग, आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दी अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की विदेश यात्रा पर रोक की मांग, आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दी अर्जी
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल के साथ रचाई सगाई, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कर दी खुशखबरी
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल के साथ रचाई सगाई, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कर दी खुशखबरी
Apple के फोल्डेबल iPhone को लेकर नया लीक, CAD रेंडर्स से सामने आया डिजाइन और कैमरा डिटेल
Apple के फोल्डेबल iPhone को लेकर नया लीक, CAD रेंडर्स से सामने आया डिजाइन और कैमरा डिटेल
Samsung Galaxy M17e 5G की लॉन्च डेट तय, 17 मार्च को भारत में एंट्री; कंपनी ने बताए कई खास फीचर्स
Samsung Galaxy M17e 5G की लॉन्च डेट तय, 17 मार्च को भारत में एंट्री; कंपनी ने बताए कई खास फीचर्स
टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मैदान पर दिखा हार्दिक पांड्या का रोमांटिक अंदाज, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने किया किस
टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मैदान पर दिखा हार्दिक पांड्या का रोमांटिक अंदाज, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने किया किस
IDBI बैंक में बंपर वैकेंसी, 1200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई
IDBI बैंक में बंपर वैकेंसी, 1200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई