न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ओडिशा: 100 दिनों के बाद भक्‍तों के लिए खोला गया कोणार्क का प्रसिद्ध सूर्य मंदिर, कोरोना के चलते था बंद

दिशानिर्देशों के अनुसार, एक दिन में मंदिर में 2000 लोगों को ही आने की अनुमति है। प्रावधानों के अनुसार, लोगों को टिकट ऑनलाइन बुक करने होंगे और मुख्य प्रवेश द्वार पर उसे मोबाइल फोन से स्कैन करना होगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 02 Aug 2021 10:43:11

ओडिशा: 100 दिनों के बाद भक्‍तों के लिए खोला गया कोणार्क का प्रसिद्ध सूर्य मंदिर, कोरोना के चलते था बंद

ओडिशा के पुरी जिले में स्थित कोणार्क सूर्य मंदिर जनता के लिए सोमवार को खोल दिया गया। कोरोना वायरस की घातक दूसरी लहर के चलते मंदिर 100 से अधिक समय से बंद चल रहा था। 13वीं शताब्दी की इस ऐतिहासिक धरोहर में आने के लिए लोगों को थर्मल जांच करानी होगी और मास्क लगाना अनिवार्य है।

दिशानिर्देशों के अनुसार, एक दिन में मंदिर में 2000 लोगों को ही आने की अनुमति है। प्रावधानों के अनुसार, लोगों को टिकट ऑनलाइन बुक करने होंगे और मुख्य प्रवेश द्वार पर उसे मोबाइल फोन से स्कैन करना होगा।

मंदिर परिसर में स्थानीय गाइड, फोटोग्रॉफ आदि को प्रवेश की अनुमति नहीं है। राज्य सरकार ने अगस्त की अपनी अनलॉक प्रक्रिया के लिए कहा था कि जिला प्रशासन स्थानीय स्तर पर महामारी के हालात को देखते हुए धार्मिक स्थलों और पर्यटक क्षेत्रों को खोलने की अनुमति दे सकते हैं।

इसके अलावा सरकार ने लोगों को पुरी के समुद्र तटों, बालासोर के चांदीपुर और कोणार्क के चंद्रभागा जाने की मंजूरी दी थी। सूत्रों ने बताया कि जिला प्रशासन ने तीन अगस्त से खास मंदिरों को खोलने की अनुमति दी। वहीं, पुरी के विश्व प्रसिद्ध श्री जगन्नाथ मंदिर को खोलने के बारे में फैसला चार अगस्त को लिया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन

नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं

मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज

पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला

दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग

पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा

सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात

पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की

निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार

Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस

Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद

मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात

बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा

Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर