न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आरोपियों को कब्र से भी खोदकर निकालेंगे बाहर, नागपुर हिंसा पर बोले फडणवीस

उन्होंने आगे कहा कि नागपुर में 1992 के बाद से कभी दंगे नहीं हुए और यह हालिया घटनाएं जानबूझकर भड़काई गईं। जिन लोगों का इस हिंसा में हाथ है, उन्हें कब्र से भी खोदकर हम बाहर निकालेंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 19 Mar 2025 8:13:17

आरोपियों को कब्र से भी खोदकर निकालेंगे बाहर, नागपुर हिंसा पर बोले फडणवीस

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में नागपुर हिंसा के बारे में स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि इस मामले में जांच जारी है और फिलहाल शहर में शांति बनी हुई है।

उन्होंने आगे कहा कि नागपुर में 1992 के बाद से कभी दंगे नहीं हुए और यह हालिया घटनाएं जानबूझकर भड़काई गईं। जिन लोगों का इस हिंसा में हाथ है, उन्हें कब्र से भी खोदकर हम बाहर निकालेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा, "कुछ लोगों ने जानबूझकर अफवाह फैलाने की कोशिश की कि आयत को जलाया गया, जबकि ऐसा कुछ नहीं हुआ। कोई ऐसी चादर नहीं जलाई गई, जिस पर आयत लिखी थी। जानबूझकर यह अफवाह फैलाई गई कि आयत जलाई गई है। यह पूरी तरह से अफवाह थी।"

फडणवीस ने यह भी स्पष्ट किया कि इस मामले में उनके और पुलिस कमिश्नर के बयान में कोई अंतर नहीं है। उन्होंने कहा, "पुलिस कमिश्नर ने कहा कि हम अभी जांच कर रहे हैं और अभी तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचे हैं। इसलिए मेरे और सीपी के बयान में कोई अंतर नहीं है। जिसने हमला किया है उन्हें हम कब्र में से भी खोदकर बाहर निकालेंगे। कानून व्यवस्था के मुद्दे पर कई चुनौतियां हैं, और हम उनका सामना करने में सक्षम होंगे।"

सीएम फडणवीस ने आगे कहा, "नागपुर मामले में पुलिस पर हमला करने वालों को उनकी कब्रों से खोदकर निकाला जाएगा। नागपुर शांत है और यह हमेशा शांत रहता है। अन्य मामलों में तो माफी मिल जाएगी, लेकिन पुलिस पर हमले के लिए कोई माफी नहीं होगी।"

ज्ञातव्य है कि नागपुर में सोमवार को हिंसा हुई, जिसमें कई पुलिस अधिकारी समेत अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। हिंसा के बाद लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। इसके साथ ही कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

इस हिंसा में उपद्रवियों ने कई गाड़ियों में आग लगा दी और तोड़फोड़ की। इस हिंसा की शुरुआत तब हुई जब दोनों गुटों के बीच तनाव बढ़ा और स्थिति बेकाबू हो गई। पथराव, आगजनी और तोड़फोड़ के कारण इलाके में तनाव फैल गया है। स्थिति को देखते हुए पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका-ईरान पीस डील पर भारत की प्रतिक्रिया: पीएम मोदी बोले—'क्षेत्र में शांति और स्थिरता की उम्मीद'

अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते का ब्लूप्रिंट तैयार, इन 14 शर्तों पर टिकी है डील

अमेरिका-ईरान समझौते का असर, कच्चे तेल में 4% से ज्यादा की गिरावट; क्या अब सस्ता होगा पेट्रोल और डीजल?

खबर सुनकर पैरों तले जमीन खिसक गई, नेपाल में प्रिंस यादव की रहस्यमयी मौत पर पहली बार बोले खान सर

FIFA World Cup 2026: जर्मनी का धमाकेदार आगाज, कुराकाओ को 7-1 से हराकर तोड़ दिया ब्राजील का वर्ल्ड रिकॉर्ड

एडवेंचर बना जानलेवा! बिना सुरक्षा रस्सी के युवती ने लगाई छलांग, मौके पर गई जान; Video वायरल

कांग्रेस नहीं, NDA बेहतर विकल्प! रामदास अठावले ने शरद पवार को दिया बड़ा सुझाव

सड़क सुरक्षा की धज्जियां! अर्धनग्न होकर स्टंट करते युवकों का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

'लगान' के बाघा की दिलचस्प प्रेम कहानी! फिल्म के सेट पर विदेशी लड़की से हुआ प्यार, अब दो बेटियों के पिता, तस्वीरों ने खींचा ध्यान

‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस संचिता उगले ने लगाई फांसी, विक्की कौशल की ‘छावा’ में भी कर चुकी थीं काम

खान सर के कोचिंग सेंटर पर पुलिस का नोटिस, मैनेजर समेत तीन कर्मचारियों से पूछताछ

'लगान' की गौरी अब जी रही हैं अलग जिंदगी, फिल्मी चमक-दमक से बनाई दूरी; आध्यात्मिक राह पर बढ़ीं ग्रेसी सिंह

'तीन गुना लगान' वाले सीन से पहले वॉशरूम में आमिर ने कही थी ऐसी बात, पॉल ब्लैकथॉर्न बोले- सुनकर मैं हैरान रह गया था

'मैं गे नहीं हूं'... सूरज नांबियार से तलाक के बाद ट्रोलिंग पर मौनी रॉय का करारा जवाब, अफवाहों पर लगाया विराम