Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

COVISELF: अब घर बैठे कीजिए कोरोना की जांच, 2 मिनट में टेस्ट और 15 मिनट में नतीजे

अब आपको कोरोना की जांच करने के लिए किसी सेंटर में जाने की जरूरत नहीं होगी। ICMR ने घर में कोरोना का टेस्ट करने के लिए एक रैपिड एंटीजन टेस्ट किट को मंजूरी दे दी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 20 May 2021 7:03:10

COVISELF: अब घर बैठे कीजिए कोरोना की जांच, 2 मिनट में टेस्ट और 15 मिनट में नतीजे

अब आपको कोरोना की जांच करने के लिए किसी सेंटर में जाने की जरूरत नहीं होगी। ICMR ने घर में कोरोना का टेस्ट करने के लिए एक रैपिड एंटीजन टेस्ट किट को मंजूरी दे दी। जिसकी मदद से आप सिर्फ 2 मिनट में खुद टेस्टिंग कर 15 मिनट में रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। इस टेस्टिंग किट की कीमत सिर्फ 250 रुपए रखी गई है।

यह टेस्टिंग किट पुणे की मायलैब डिस्कवरी सॉल्यूशन कंपनी बना रही है। कंपनी के फाउंडर सुजीत जैन ने बताया, 'मायलैब इंडिया की पहली ऐसी कंपनी है, जिसकी होम बेस या सेल्फ टेस्टिंग किट को मंजूरी मिली है। COVISELF नाम से यह टेस्ट किट मार्केट में लांच होने जा रही है।'

उन्होंने बताया यह होम टेस्टिंग किट है। इसे 7.5 लाख फार्मेसी स्टोर पर ऑफलाइन और सभी ई-कॉमर्स वेबसाइट पर ऑनलाइन खरीद सकते हैं।

उन्होंने आगे कहा- 'इस किट से खुद टेस्ट कर सकते हैं। अगर इससे आप कोरोना पॉजिटिव पाए जाते हैं तो आईसीएमआर के मुताबिक आपको RT-PCR टेस्ट कराने की जरूरत नहीं है। कोई भी वयस्क इस किट को मैनुअल पढ़कर इस्तेमाल कर सकता है।'
coronavirus,coviself,coviself kit,covid testing kit coviself,what is covishelf,how to use coviself,national news होम टेस्टिंग किट इस्तेमाल करने का तरीका

- सबसे पहले मायलैब कोवीसेल्फ ऐप गूगल प्ले और एप्पल स्टोर से डाउनलोड करना है।

- ऐप खोलने के बाद एक फॉर्म आएगा और उसे भरने के बाद यह टेस्टिंग के लिए तैयार हो जाएगा।

- हाथ धोने और सैनिटाइज करने के बाद किट से निकले उपकरणों को साफ जगह पर रखना है।
- सबसे पहले बफर ट्यूब को खोलना है।

- किट के साथ मिलने वाली नेजल स्वॉब स्टिक को संबंधित व्यक्ति के नाक में दो से तीन सेंटीमीटर अंदर तक डाल कर अच्छी तरह से घुमाकर नमूने को कलेक्ट करना है।

- इसके बाद नेजल सैम्पल को बफर ट्यूब में डालना है और दबाते हुए उसे 10 बार हिलाना है और फिर नेजल स्वॉब स्टिक को तोड़ देना है। - इसके बाद ट्यूब को सील करना है और टेस्टिंग कैसेट पर दो बूंद डालनी है। इसके बाद टेस्ट की प्रक्रिया शुरू हो जाती है।

- इसके बाद पहले 'C' लाइन आती है। जो यह दर्शाता है कि हमारा टेस्ट सही ढंग से हुआ है। इसके बाद 'T' लाइन आती है। अगर यह दोनों लाइन आती हैं तो यह माना जाता है कि संबंधित व्यक्ति कोरोना संक्रमित है।

- अगर 15 मिनट तक 'T' लाइन नहीं आती है तो आप यह मान कर चलें कि संबंधित व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं है। इसके बाद इसकी जानकारी आपको ICMR की वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी। जिसके बाद आपको एक रिपोर्ट मिल जाएगी।

- इस टेस्टिंग किट के साथ एक इंस्ट्रक्शन मैनुअल भी दिया जा रहा है, जिसे पढ़कर आसानी से इस्तेमाल का तरीका जान सकते है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका