Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Elon Musk ने ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीदा, सोर्स कोड होगा पब्लिक, ट्वीट को कर सकेंगे एडिट..., होंगे ये बड़े बदलाव

Elon Musk के ट्विटर ख़रीदने के बाद कंपनी में कई बड़े बदलाव होंगे। अभी तक ट्विटर पब्लिक कंपनी है जिसके कई स्टेक होल्डर्स हैं। मस्क ने कहा था कि ट्विटर को बेहतर बनाने के लिए इसे प्राइवेट बनाना होगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 26 Apr 2022 9:41:24

Elon Musk ने ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीदा, सोर्स कोड होगा पब्लिक, ट्वीट को कर सकेंगे एडिट..., होंगे ये बड़े बदलाव

Elon Musk दुनिया के सबसे अमीर शख़्स हैं और अब वो Twitter के मालिक भी बन रहे हैं। 44 अरब डॉलर में उन्होंने ट्विटर ख़रीदने का ऐलान किया है और ये डील इसी साल पूरी कर ली जाएगी। डील क्लोज होते ही एलॉन के पास ट्विटर को पुरा कंट्रोल होगा और Twitter प्राइवेट कंपनी बन जाएगी। उन्‍हें 54.20 डॉलर प्रति शेयर के मूल्‍य से कंपनी को अधिग्रहण करने की मंजूरी मिली है।

Elon Musk के ट्विटर ख़रीदने के बाद कंपनी में कई बड़े बदलाव होंगे। अभी तक ट्विटर पब्लिक कंपनी है जिसके कई स्टेक होल्डर्स हैं। मस्क ने कहा था कि ट्विटर को बेहतर बनाने के लिए इसे प्राइवेट बनाना होगा।

डील पूरी होते ही कंपनी प्राइवेट होगी और और ऐसे बदलाव होंगे जो लोगों को भी दिखेंगे। एलॉन मस्क ने अपने स्टेटमेंट में कहा है कि अब ट्विटर को ओपन सोर्स किया जाएगा। ट्विटर ख़रीदने के ऐलान के साथ ही उन्होंने अपने पहले स्टेटमेंट की शुरुआत फ़्री स्पीच से की है…

फ़्री स्पीच…

मस्‍क ने डील फाइनल होने के बाद अपने लिख‍ित बयान में कहा, मैं हमेशा फ्री स्‍पीच का समर्थक रहा हूं और मैंने ट्विटर में निवेश इसीलिए किया है, क्‍योंकि इस प्‍लेटफॉर्म में दुनियाभर में फ्री स्‍पीच का मंच मुहैया कराने की क्षमता है। मेरा मानना है कि किसी भी लोकतांत्रिक समाज के लिए फ्री स्‍पीच का मंच होना बेहद जरूरी है। ट्विटर में असाधारण क्षमता है और मैं इसे अनलॉक करूंगा। कॉन्टेंट मॉडरेशन में बदलाव होंगे और सेंसरशिप पर भी बड़े कदम उठाए जाएँगे।
ओपन सोर्स किया जाएगा Twitter का ऐल्गोरिद्म…

Elon Musk का मानना है कि फ़्री स्पीच के लिए Twitter के ऐल्गोरिद्म (Algorithm) को ओपन सोर्स बनाना होगा। अब चूँकि वो कंपनी ख़रीद चुके है तो जल्दी ही ट्विटर का ऐल्गोरिद्म ओपन सोर्स किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐल्गोरिद्म को ओपन सोर्स बनाने से लोगों का ट्विटर पर ट्रस्ट फिर बनेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐल्गोरिद्म ओपन सोर्स होने की वजह से ट्रांसपेरेंसी बढ़ेंगी और इंडिपेंडेंट सिक्योरिटी रिसर्चर इसे समय समय पर टेस्ट भी कर पाएँगे। कुल मिला कर ट्विटर की सिक्योरिटी से लेकर ट्रांसपेरेंसी में भी इंप्रूवमेंट आएगा।

हाल ही में एक इंटरव्यू क दौरान एलॉन मस्क ने कहा था कि ट्विटर यूज़र्स को ये जानने का हक़ होना चाहिए कि उनका ट्विट डिमोट या प्रोमोट किया जा रहा है। किस आधार पर किया जा रहा है इस बात की भी जानकारी यूज़र्स को मिलनी चाहिए। उन्होंने ये भी कहा है कि ट्विटर का कोड Github पर उपलब्ध होना चाहिए ताकि कोई भी इसमें बदलाव के लिए सजेस्शन दे सकता है।

सभी रियल यूज़र्स को किया जाएगा ऑथेन्टिकेट…

ट्विटर ख़रीदने से पहले मस्क ने कहा था कि ट्विटर ख़रीदने के बाद वो प्लैटफ़ॉर्म के सभी यूज़र्स को ऑथेन्टिकेट करेंगे। यानी ट्विटर पर सभी यूज़र्स असली होंगे। मौजूदा समय में ट्विटर पर फ़र्ज़ी अकाउंट्स और बॉट्स की भरमार है। ट्विटर ख़रीदने का ऐलान के बाद मस्क ने फिर से कहा है कि वो सभी ह्यूमन को ट्विटर पर ऑथेन्टिकेट करेंगे और स्पैम बॉट्स को ख़त्म करेंगे। हालाँकि उनका ये वादा कैसे पूरा होगा ये नहीं कहा जा सकता है। क्योंकि ज़्यादातर सोशल मीडिया और प्राइवेसी एक्सपर्ट्स का मानना है कि इंटरनेट से फेक यूज़र्स और बॉब अकाउंट का सफ़ाया करना नामुमकिन है। तेज़ी से घटेंगे लोगों के फॉलोअर्स…

सभी यूज़र्स के ऑथेन्टिकेट करने और बॉट अकाउंट्स को अगर सही मायनों में ट्विटर से हटा दिया गया तो लोगों के फोलोअर्स में भारी कमी देखने को मिलेगी। ट्विटर बॉट अकाउंट्स और फेक अकाउंट्स की भरमार है। ऐसे में लगभग हर ज़्यादा फ़ॉलोअर वाले अकाउंट्स के फॉलोअर्स का एक बड़ा हिस्सा या तो फ़र्ज़ी होता है या बॉट होते हैं। बॉट अकाउंट के हटते ही तेज़ी से फॉलोअर्स में कमी देखने को मिलेगी।

ट्वीट को कर सकेंगे एडिट…

टेस्‍ला के को-फाउंडर और अब ट्विटर के मालिक मस्‍क ने कहा था कि इस प्‍लेटफॉर्म पर जल्‍द ही एडिट बटन भी होगा। उन्‍होंने ट्विटर पर एडिट बटन को लेकर एक पोल भी कराया था। इसका मकसद किसी भी ट्वीट में होने वाली गलतियों को सुधार करना था। हालांकि, ट्विटर पहले ही कह चुका है कि उसके प्‍लेटफॉर्म पर जल्‍द एडिट बटन लाया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका