न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गोविन्द सिंह डोटासरा के आवास पर ED की छापेमारी, अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को भेजा समन

चुनावी मौसम में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। अब ED ने उनके बेटे वैभव गहलोत को समन भेजकर पेश होने के लिए कहा है

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 26 Oct 2023 12:04:37

गोविन्द सिंह डोटासरा के आवास पर ED की छापेमारी, अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को भेजा समन

जयपुर। चुनावी मौसम में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। अब ED ने उनके बेटे वैभव गहलोत को समन भेजकर पेश होने के लिए कहा है। अशोक गहलोत ने X पर एक पोस्ट के जरिए कहा कि 25 अक्टूबर को हमने राजस्थान की महिलाओं को कांग्रेस की तरफ से 5 गारंटी दीं। 26 अक्टूबर को ED ने राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के यहां रेड दी।

उन्होंने इसी पोस्ट में यह भी जानकारी दी कि उनके बेटे वैभव गहलोत को ED में हाज़िर होने का समन भेजा है। सीएम अशोक गहलोत ने आगे कहा, “अब आप समझ सकते हैं, जो मैं कहता आ रहा हूँ कि राजस्थान के अंदर ED की रेड रोज इसलिए होती है क्योंकि BJP ये नहीं चाहती कि राजस्थान में महिलाओं को, किसानों को, गरीबों को कांग्रेस द्वारा दी जा रही गारंटियों का लाभ मिल सके।”

राजस्थान में पेपर लीक मामले में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा की जयपुर और सीकर में निजी आवास पर ED की छापेमारी चल रही है। PCC चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने प्रतिक्रिया देते हुए सत्यमेव जयते कहा है।

कांग्रेस के टिकट पर महुवा से चुनाव लड़ रहे ओमप्रकाश हुड़ला के दौसा आवास समेत 7 ठिकानों पर छापे पड़े हैं।

यह था मामला

सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा में पेपर लीक मामले की जांच एसओजी भी कर रही है। जिसकी जांच से खुलासा हुआ था कि आरपीएससी सदस्य बाबूलाल ने ही साठ लाख रुपए में शेरसिंह से पेपर का सौदा किया था। बाबूलाल की गिरफ्तारी से पहले एसओजी की टीम ने पेपरलीक गिरोह के मास्टरमाइंड निलंबित शिक्षक शेर सिंह उर्फ अनिल मीना को ओडिशा से गिरफ्तार किया था। जबकि इस मामले का खुलासा उदयपुर जिला पुलिस ने किया था, जब एक निजी बस में 55 अभ्यर्थियों को लीक पेपर हल कराया जा रहा था। पुलिस सभी 55 अभ्यर्थियों के अलावा उन शिक्षकों को भी गिरफ्तार किया, जो पेपर बेच चुके। मामला सामने आने के बाद आरपीएससी ने इस पेपर को आउट मानते हुए सामान्य विज्ञान की परीक्षा निरस्त कर दोबारा करवाई थी।

राज्यसभा सांसद मीणा की शिकायत पर ईडी ने दर्ज किया था मामला

आरपीएससी पेपर लीक मामले को लेकर राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा इसी महीने आरपीएससी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया गया था। जिसके बाद ईडी ने आयोग के चेयरमैन और सचिव को भी नोटिस जारी किया था। प्रवर्तन निदेशालय के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि वरिष्ठ अध्यापक भर्ती प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर हुए धन के लेनदेन को लेकर प्रकरण दर्ज किया गया है। इस मामले को लेकर आरपीएससी के सदस्य बाबूलाल कटारा के साथ ही अध्यक्ष संजय श्रोत्रिय और सचिव हरजीलाल अटल को नोटिस जारी किया गया था।

ईडी के बयानों में मनी लॉन्ड्रिंग की बात आ रही सामने

उदयपुर के सेंट्रल जेल में बंद आरोपी राजीव उपाध्याय, रामगोपाल मीणा, सुरेश बिश्नोई, अनीता मीणा, आरपीएससी सदस्य कटारा के पुत्र दीपेश कटारा के बयान भी ईडी ने दर्ज किए हैं। पेपर लीक मामले ईडी को मनी लॉन्ड्रिंग की पुष्टि होने के बात भी सामने आई है। फिलहाल इस मामले को लेकर ईडी के अधिकारी जांच करने में जुटे हुए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट