Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में बिजली उपभोक्ताओं पर पड़ने वाला है भार, तीन महीने प्रत्येक यूनिट पर लगेगा 33 पैसा फ्यूल सरचार्ज

राजस्थान में बिजली उपभोक्ताओं पर भार पड़ने वाला हैं जहां तीनों डिस्कॉम जयपुर, जोधपुर और अजमेर ने 33 पैसे यूनिट के हिसाब से फ्यूल सरचार्ज लगा दिया है। इसके तहत जनवरी, फरवरी और मार्च 2021 के बिजली बिलों की रीडिंग के आधार पर तीन महीने प्रत्येक यूनिट पर 33 पैसा फ्यूल सरचार्ज लगेगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 16 Nov 2021 12:42:32

राजस्थान में बिजली उपभोक्ताओं पर पड़ने वाला है भार, तीन महीने प्रत्येक यूनिट पर लगेगा 33 पैसा फ्यूल सरचार्ज

राजस्थान में बिजली उपभोक्ताओं पर भार पड़ने वाला हैं जहां तीनों डिस्कॉम जयपुर, जोधपुर और अजमेर ने 33 पैसे यूनिट के हिसाब से फ्यूल सरचार्ज लगा दिया है। इसके तहत जनवरी, फरवरी और मार्च 2021 के बिजली बिलों की रीडिंग के आधार पर तीन महीने प्रत्येक यूनिट पर 33 पैसा फ्यूल सरचार्ज लगेगा। खास बात यह है कि यह फ्यूल सरचार्ज सभी कैटेगरी के उपभोक्ताओं पर रहेगा। डिस्कॉम पहले बकाया सरचार्ज की अगले 3 महीने तक वसूली करेगी। यह हर महीने बिल में जुड़कर आएगा। ऐसे में 550 करोड़ रुपए सरचार्ज के नाम पर उपभोक्ताओं से वसूले जाएंगे। इसकी वसूली अगले तीन महीने में हाेगी। अनुमान के मुताबिक, अकेले जयपुर डिस्कॉम ही करीब 250 करोड़ रुपए से ज्यादा की वसूली करेगा। इससे पहले जयपुर डिस्कॉम ने अपने उपभोक्ताओं से 30 पैसे, 55 पैसे, 29 पैसे और 39 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से फ्यूल सरचार्ज की वसूली की थी।
ऐसे समझे बिल का गणित

यदि किसी उपभोक्ता के 1 महीने का बिजली बिल 350 यूनिट आता है, तो आगामी बिल में 3 महीने तक कन्ज्यूम हुई बिजली पर फ्यूल सरचार्ज देना होगा। यह सरचार्ज जनवरी, फरवरी और मार्च 2021 में खर्च हुई यूनिट पर 33 पैसे प्रति यूनिट लगेगा। ऐसे में सामान्य तौर पर इन तीन महीने का फ्यूल सरचार्ज 346।50 रुपए होगा। इससे ज्यादा यूनिट खर्च होने पर उसी अनुपात में यह सरचार्ज जुड़ता जाएगा। डिस्कॉम यह चार्ज उपभोक्ता से अगले तीन महीने तक इंस्टाॅलमेंट में वसूल करेगा। क्या होता है फ्यूल सरचार्ज

राजस्थान इलेक्ट्रिसिटी रेग्युलेरिटी कमीशन हर साल बिजली खरीद समेत दूसरे खर्चों के कैलकुलेशन के बाद बिजली की टैरिफ तय करता है। इसमें कमीशन की ओर से कोयला, डीजल, ट्रांसपोर्टेशन चार्ज का खर्च निकाल उसकी लागत निकाली जाती है। इसकी वसूली उपभोक्ताओं से होती है। इस फ्यूल सरचार्ज की शुरुआत साल 2009 से राजस्थान में हुई थी। फ्यूल सरचार्ज को हर 3 महीने में बदला जाता है। जानकारी के मुताबिक, अब बिजली डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनियां महंगे रेट पर खरीदी गई बिजली का डिफरेंस भी फ्यूल सरचार्ज के रूप में वसूल रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका