असम के सोनितपुर में बुधवार सुबह करीब 7:51 पर 6.4 तीव्रता का भूकंप आया है। असम के मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर जानकारी दी कि भूकंप का केंद्र सोनितपुर जिले के ढेकियाजुली में था। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा है कि लोगों की सलामती की प्रार्थना करते हुए सभी से सतर्क रहने की अपील कर रहे हैं। भूकंप के बारे में सभी जिलों से अपडेट लिया जा रहा है। गुवाहाटी समेत कई जगहों से दीवारें टूटने और बड़ी दरारें आने की तस्वीरें सामने आई हैं। राहत की बात ये है कि अभी तक किसी की जान जाने की खबर नहीं है।
6 की तीव्रता वाला भूकंप खतरनाक होता हैरिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता मापी जाती है। इस स्केल पर 2.0 या 3.0 की तीव्रता का भूकंप हल्का होता है, जबकि 6 की तीव्रता का मतलब शक्तिशाली भूकंप होता है। भूगर्भ वैज्ञानिकों के मुताबिक, भूकंप की असली वजह टेक्टोनिकल प्लेटों में तेज हलचल होती है। इसके अलावा उल्का प्रभाव और ज्वालामुखी विस्फोट, माइन टेस्टिंग और न्यूक्लियर टेस्टिंग की वजह से भी भूकंप आते हैं।