Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गुजरात बॉर्डर के पास ड्रोन गिरने की खबर से मचा हड़कंप, धमाके के बाद जांच शुरू, लगाया जा रहा है सोर्स का पता

गुजरात के कच्छ बॉर्डर पर एक संदिग्ध ड्रोन गिरने से हुआ धमाका, सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू की। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह घटना बेहद गंभीर मानी जा रही है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 08 May 2025 1:50:44

गुजरात बॉर्डर के पास ड्रोन गिरने की खबर से मचा हड़कंप, धमाके के बाद जांच शुरू, लगाया जा रहा है सोर्स का पता

गुजरात के कच्छ जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास एक संदिग्ध ड्रोन गिरने और धमाके की खबर से सनसनी फैल गई है। जानकारी के मुताबिक, यह ड्रोन हाई टेंशन लाइन से टकरा गया, जिससे जोरदार धमाका हुआ। यह घटना सुबह करीब 6 बजे खावड़ा इंडिया ब्रिज बॉर्डर इलाके में घटी, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

सुरक्षा एजेंसियों ने संभाला मोर्चा, गहन जांच जारी

indiatv की खबर के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एयरफोर्स मौके पर पहुंच गई हैं और जांच शुरू कर दी गई है। सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह ड्रोन पाकिस्तान की सीमा से आया था या नहीं। मलबा इकट्ठा कर जांच की जा रही है कि ड्रोन का सोर्स क्या था और यह कहां से संचालित किया गया था।

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच संदिग्ध घटना

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब भारत और पाकिस्तान के बीच हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने सख्त कार्रवाई करते हुए मंगलवार-बुधवार की रात पाकिस्तान और पीओके के 9 इलाकों में आतंकी ठिकानों पर जबरदस्त हमला किया। इस हमले में कई आतंकियों के मारे जाने की खबर है। भारत की कार्रवाई से पाकिस्तान बुरी तरह बौखलाया हुआ है और लगातार उकसाने वाले बयान दे रहा है।
पाकिस्तानी ड्रोन का शक, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

इस संदिग्ध ड्रोन की जांच इसी दृष्टिकोण से की जा रही है कि कहीं यह पाकिस्तान की ओर से तो नहीं भेजा गया था। बता दें कि पाकिस्तान एलओसी पर लगातार फायरिंग कर रहा है और गुरुवार को भी मोर्टार और गोलों से भारतीय चौकियों और गांवों को निशाना बनाया गया। इसके चलते सीमा से लगे इलाकों में रहने वाले लोग सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने लगे हैं।

भारतीय सेना का कड़ा जवाब

भारतीय सेना पाकिस्तान की हर हरकत का करारा जवाब दे रही है। 6-7 मई की रात को भारत ने मिसाइल हमले कर पाकिस्तान में मौजूद आतंकी हाफिज सईद और मसूद अजहर के ठिकानों को तबाह कर दिया। इस हमले में मसूद अजहर के परिवार के 10 सदस्यों सहित उसके 4 करीबी आतंकी सहयोगी भी मारे गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
रात में धमाकों से दहला कुवैत, बहरीन में भी लोगों को सुरक्षित जगह जाने की सलाह
रात में धमाकों से दहला कुवैत, बहरीन में भी लोगों को सुरक्षित जगह जाने की सलाह
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, मारा गया लश्कर कमांडर लतीफ भट
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, मारा गया लश्कर कमांडर लतीफ भट
Quad Summit 2026: भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने AI और समुद्री सुरक्षा पर बनाई नई योजना
Quad Summit 2026: भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने AI और समुद्री सुरक्षा पर बनाई नई योजना
पीवी सिंधु चार साल बाद फिर दुनिया की टॉप-5 बैडमिंटन खिलाड़ियों में शामिल, पांचवें स्थान पर पहुंचीं
पीवी सिंधु चार साल बाद फिर दुनिया की टॉप-5 बैडमिंटन खिलाड़ियों में शामिल, पांचवें स्थान पर पहुंचीं
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
होर्मुज जलडमरूमध्य में LPG टैंकर पर हमला, एक भारतीय लापता
होर्मुज जलडमरूमध्य में LPG टैंकर पर हमला, एक भारतीय लापता
राजनाथ सिंह जापान पहुंचे, 19 नवंबर को भारत-जापान 2+2 वार्ता में होंगे शामिल
राजनाथ सिंह जापान पहुंचे, 19 नवंबर को भारत-जापान 2+2 वार्ता में होंगे शामिल
13वें दिन रामायण ने कमाए 28.70 करोड़, भारत में कुल कलेक्शन 821.30 करोड़
13वें दिन रामायण ने कमाए 28.70 करोड़, भारत में कुल कलेक्शन 821.30 करोड़
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
श्रद्धा कपूर की फिल्म ईठा का पहला गाना जी जी रे जी रिलीज, लावणी करती दिखीं अभिनेत्री
श्रद्धा कपूर की फिल्म ईठा का पहला गाना जी जी रे जी रिलीज, लावणी करती दिखीं अभिनेत्री
OTT पर आज रिलीज होंगी मिस्टर एंड मिसेज ऑफिस और कैंपस डायरीज 2, जानें कहां देखें
OTT पर आज रिलीज होंगी मिस्टर एंड मिसेज ऑफिस और कैंपस डायरीज 2, जानें कहां देखें
astrology