न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : REET पेपर धांधली के विरोध में बीजेपी युवा मोर्चा प्रदेशभर में करेगा धरना, राज्यपाल को सौंपेंगे ज्ञापन

राजधानी जयपुर में आज सुबह 11 बजे बीजेपी पार्टी मुख्यालय से एमजीएफ मॉल तक प्रदर्शन करते हुए रैली जाएगी। इसके बाद सिविल लाइंस फाटक तक जाने का कार्यक्रम है। इस रैली का नेतृत्व भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा करेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 11 Oct 2021 10:42:16

राजस्थान : REET पेपर धांधली के विरोध में बीजेपी युवा मोर्चा प्रदेशभर में करेगा धरना, राज्यपाल को सौंपेंगे ज्ञापन

REET परीक्षा में नक़ल गिरोह के कई मामले सामने आए हैं जिसमें कई अधिकारीयों को भी सस्पेंड किया गया हैं। लेकिन राज्य सरकार ने इस पेपर को फिर से कराने के लिए मना कर दिया हैं। ऐसे में आज सोमवार को बीजेपी युवा मोर्चा प्रदेशभर में धरना कारेगा और रैली निकालने के बाद राज्यपाल को ज्ञापन दिया जाएगा। शिक्षा राज्य मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा को बर्खास्तगी और रीट में हुई धांधली की CBI जांच की मांग पर विपक्ष अड़ा हुुआ है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां के निर्देश पर युवा मोर्चा ने सड़कों पर उतरकर एक बार फिर सरकार को घेरने के लिए आंदोलन रखा है। राजधानी जयपुर में आज सुबह 11 बजे बीजेपी पार्टी मुख्यालय से एमजीएफ मॉल तक प्रदर्शन करते हुए रैली जाएगी। इसके बाद सिविल लाइंस फाटक तक जाने का कार्यक्रम है। इस रैली का नेतृत्व भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा करेंगे। इसके बाद राजभवन जाकर राज्यपाल को भी मामले में ज्ञापन दिया जाएगा। युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने सभी जिलों में मोर्चा की टीम को एक्टिव करके इस प्रदर्शन को सफल बनाने के निर्देश दे दिए हैं।

भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने कहा कि जिन कैंडिडेट्स को परीक्षा से पहले पेपर मिल गया, उन्हें परीक्षा में एडवांटेज हो गई है। इससे उन लोगों का सलेक्शन हो जाएगा, जिन्होंने पहले से पूरा पेपर पढ़कर परीक्षा में उसे सॉल्व कर दिया। लेकिन मेहनत और ईमानदारी से परीक्षा देने वाले बेरोजगार नौजवानों का हक छिन जाएगा। इसलिए भाजयुमो रीट परीक्षा रद्द करने, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने और पेपर लीक की सीबीआई जांच की मांग को लेकर आज ये विरोध प्रदर्शन कर रही है।

हिमांशु शर्मा ने बताया कि जयपुर समेत सभी जिला मुख्यालयों पर मोर्चा जिलाध्यक्ष और पदाधिकारियों के साथ वहां के कार्यकर्ताओं की टीमें विरोध प्रदर्शन करेगी। जिला मुख्यालयों पर बड़े प्रदर्शन किए जाएंगे। इसके पहले भाजयुमो ने मंडल लेवल पर रीट परीक्षा पेपर लीक मामले में विरोध प्रदर्शन किया था। अब हर जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट