न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुजरात में स्वास्थ्य के आधार पर बढ़ रही शराब की माँग, परमिट होल्डर की संख्या में हुई 58% बढ़ोतरी

राज्य में बीते तीन सालों में स्वास्थ्य के आधार पर शराब परमिट होल्डर की संख्या में 58% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 28 Dec 2023 5:49:29

गुजरात में स्वास्थ्य के आधार पर बढ़ रही शराब की माँग, परमिट होल्डर की संख्या में हुई 58% बढ़ोतरी

अहमदाबाद। गुजरात देश का ऐसा राज्य है जहाँ पूरी तरह से शराब बंदी लागू है। लेकिन अब गुजरात में शराब परमिट होल्डर की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। राज्य में बीते तीन सालों में स्वास्थ्य के आधार पर शराब परमिट होल्डर की संख्या में 58% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राज्य मद्य निषेध एवं आबकारी विभाग के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। आंकड़ों के मुताबिक, नवंबर 2020 में 27,452 शराब परमिट धारकों के मुकाबले, गुजरात में अब 43,470 परमिट धारक हैं।

मद्य निषेध विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जिन लोगों को स्वास्थ्य आधार पर शराब खरीद की अनुमति दी गई है, उनके अलावा विदेशी नागरिकों और अन्य राज्यों के लोगों को गुजरात की यात्रा के दौरान अधिकतम एक हफ्ते की अवधि के लिए शराब खरीदने की अनुमति दी जाती है। आंकड़ों के मुताबिक, अहमदाबाद जिला 13,456 शराब परमिट के साथ लिस्ट में टॉप पर है। इसके बाद सूरत (9,238), राजकोट (4,502), वडोदरा (2,743), जामनगर (2,039), गांधीनगर (1,851) और पोरबंदर (1,700) का स्थान है।

एक न्यूज चैनल के अनुसार, गुजरात के 77 होटल को परमिट धारकों के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों या विदेश से राज्य में आने वाले लोगों को शराब बेचने का लाइसेंस दिया गया है। विभाग की तरफ से व्यक्तियों को शराब परमिट तभी जारी किए जाते हैं जब क्षेत्रीय मेडिकल बोर्ड यह घोषित करने वाला प्रमाण पत्र जारी करता है कि आवेदक के स्वास्थ्य के लिए शराब का सेवन आवश्यक है।

GIFT सिटी में पी सकेंगे शराब

गुजरात सरकार ने हाल ही में गिफ्ट सिटी में शराब से प्रतिबंध हटा दिया है। गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (GIFT City) में वैश्विक कारोबारी माहौल उपलब्ध कराने के लिए यह फैसला किया गया। राज्य निषेध विभाग ने एक बयान में कहा, ‘गिफ्ट सिटी एक वैश्विक वित्तीय और तकनीकी केंद्र के रूप में उभरा है। वैश्विक निवेशकों, तकनीकी विशेषज्ञों और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कंपनियों को यहां वैश्विक कारोबारी माहौल उपलब्ध कराने के लिए ‘वाइन एवं डाइन’ सुविधाओं की अनुमति देने के लिए नियमों को बदलने का फैसला किया गया।’ बयान के मुताबिक, नई प्रणाली के तहत गिफ्ट सिटी क्षेत्र के होटल, रेस्तरां और क्लब (मौजूदा और जो नए खुलेंगे) को शराब और भोजन परोसने की सुविधाओं के लिए परमिट दिए जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत