Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में बढे ब्लैक फंगस के मरीज, 7 अस्पतालों में 185 लोगों का चल रहा इलाज

दिल्ली में म्यूकर माइकोसिस यानी ब्लैक फंगस के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। दिल्ली के अस्पतालों में इस समय 185 मरीजों का इलाज चल रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 20 May 2021 9:35:21

 
दिल्ली में बढे ब्लैक फंगस के मरीज, 7 अस्पतालों में 185 लोगों का चल रहा इलाज

दिल्ली में म्यूकर माइकोसिस यानी ब्लैक फंगस के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। दिल्ली के अस्पतालों में इस समय 185 मरीजों का इलाज चल रहा है। छोटे अस्पतालों में इस संक्रमण से इलाज के लिए पर्याप्त सुविधा न होने के कारण मरीजों को बड़े निजी और सरकारी अस्पतालों में रेफर किया जा रहा है। हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, AIIMS में बुधवार को 61 ब्लैक फंगस के मरीजों का इलाज किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर सर गंगाराम अस्पताल में 69 मरीजों का ब्लैक फंगस से इलाज हो रहा है। इसके अलावा मैक्स में 25 मरीज, इंद्रप्रस्थ अपोलो में 15, मणिपाल अस्पताल में 10, फोर्टिस (वसंतकुंज) कम से कम 3 मरीज भर्ती है।

सर गंगाराम अस्पताल के डॉक्टर्स के मुताबिक नवंबर में कोरोना मामलें के बढ़ने के बाद दिसंबर में ब्लैक फंगस के मामलों में थोड़ा उछाल देखा गया था। दिसंबर में दो सप्ताह में करीब 10 केस ब्लैक फंगस के दर्ज हुए। अस्पताल के ईएनटी विभाग के मुताबिक 7 से 8 मई से अब तक 100 के करीब केस अस्पताल में देखे गए हैं।

लोक नायक अस्पताल में बुधवार को एक मामला रिपोर्ट किया गया। लोक नायक अस्पताल के डॉक्टर के मुताबिक म्यूकोर्मिकोसिस के मा्मलों में बढ़ोत्तरी स्टेरॉयड के ज्यादा इस्तेमाल के चलते हुई है। उन मरीजों में भी ब्लैक फंगस के मामले देखे गए हैं, जिन मरीजों ने घर पर सही मेडिकल एडवाइज के बिना स्टेरॉयड लिया था।
इन मरीजों को ब्लैक फंगस का खतरा

आपको बता दे, ब्लैक फंगस ज्यादातर उन मरीजों में मिला जिनका डायबिटीज लेवल कंट्रोल में नहीं था, जिनकी इम्यूनिटी बेहद कमजोर थी या उन लोगों में जिन्हें बहुत ज्यादा स्टेरॉयड या टोसीलिज़ुमैब जैसे इंजेक्शन दिए गए। डॉक्टर्स के मुताबिक अगर ब्लैक फंगस के मामलों का इलाज न करके उन्हें ऐसे ही छोड़ दिया जाए तो 80% तक मरीजों की इस संक्रमण से मौत हो सकती है। अगर सही समय पर इसका पता नहीं लगाया जाता है तो यह आंख और मुंह को बुरी तरह प्रभावित करता है, जिसके चलते मरीज अपनी आंखों की रोशनी या जबड़ा खो सकता है।
राजस्थान सरकार ने ब्लैक फंगस को घोषित किया 'महामारी'

राजस्थान सरकार ने म्यूकर माइकोसिस यानी ब्लैक फंगस को महामारी घोषित कर दिया है। राज्य के चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को इस बारे में अधिसूचना जारी कर दी है। राजस्थान महामारी अधिनियम-2020 की धारा-3 की सहपठित धारा-4 के तहत म्यूकर माइकोसिस (ब्लैक फंगस) को संपूर्ण राज्य में महामारी (Epidemic) व अधिसूचनीय रोग अधिसूचित किया गया है। बता दे, राजधानी जयपुर में ही 100 से ज्यादा मरीज हैं, जो पिछले कुछ दिनों में ब्लैक फंगस की शिकायत के बाद अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हुए हैं। वहीं इस बीमारी की शिकायत के कई मरीज अब प्रदेश के दूसरे इलाकों से भी जयपुर रैफर होने लगे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका