#WATCH | Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal says, "We are extending the lockdown for one more week. Instead of tomorrow, lockdown is extended till next Monday, 5 am in Delhi." pic.twitter.com/Z7cO361LlR
— ANI (@ANI) May 16, 2021 उन्होंने कहा कि दिल्ली में लॉकडाउन का अच्छा असर देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के लगभग 6500 मामले आए हैं। धीरे-धीरे हालात सामान्य हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन की अवधि बढ़ाई जा रही है, क्योंकि यदि इस समय ढील दे दी गई, तो कोरोना वायरस को काबू करने में अब तक मिली सफलता पर पानी फिर जाएगा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में काफी दिनों से लॉकडाउन जारी है और इस दौरान कोरोना संक्रमण के मामले 26 हजार से कम होकर 7 हजार के नीचे पहुंच गए हैं। इस दौरान पॉजिटिविटी रेट भी 36% से सिमटकर 10% पर आ चुका है। हालांकि अब भी कोरोना संक्रमण से होने वाली मौतें 300 के ऊपर ही बनी हुई हैं। इसके अलावा ऑक्सीजन की स्थिति में सुधार हुआ है, लेकिन आईसीयू बेड और वेंटिलेटर के लिए लोगों को अब भी काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। दिल्ली में शनिवार को 6,430 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 11,592 लोग ठीक हुए और 337 की मौत हो गई। अब तक 13.87 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 12.99 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 21,244 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 66,295 का इलाज चल रहा है।













