#WATCH | Dr SCL Gupta, MD, Batra Hospital, Delhi breaks down as he speaks about oxygen crisis, says, "We are requesting people to take their patients wherever O2 is available. We understand patient is someones mother, father.. if I lose someone close, Id naturally feel bad." pic.twitter.com/wWB0zTiDu2
— ANI (@ANI) ऑक्सीजन की कमी के बारे में उन्होंने कहा कि शनिवार सुबह सात बजे ऑक्सीजन खत्म हो गई थी। रोज हमें करीब 7,000 लीटर ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है और अभी 500 लीटर ऑक्सीजन भेजी गई है जो कुछ समय ही चलेगी। उन्होंने कहा कि हालात फिर जस के तस हो गए हैं। अस्पताल में 350 से ज्यादा कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है जिसमें 48 आईसीयू में भर्ती हैं। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन जल्द से जल्द मुहैया कराई जाए। अस्पताल की ओर से जारी बयान के मुताबिक अस्पताल में महज 20 मिनट का ऑक्सीजन बचा है जबकि 350 से अधिक कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। दिल्ली के दो बड़े अस्पतालों ने की कोविड बेड में कटौती
वहीं, इस बीच खबर आ रही है कि दिल्ली के दो बड़े अस्पतालों ने कोरोना के बेड घटा दिए हैं। दिल्ली के इन दोनों बड़े अस्पतालों ने मिलकर 1050 बेड घटाए हैं। ऐसे में राजधानी में कोविड मरीजों के बीच बेड के लिए मच रही मारामारी अब और भी गंभीर रूप ले लेगी। दिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ने 250 बेड कम कर दिए है। इस अस्पताल में 650 बेड पर कोरोना के मरीजों का इलाज किया जा रहा था। इसके अलावा दिल्ली के सरकारी जीटीबी अस्पताल में कुल 1500 बेड पर कोरोना मरीजों को इलाज दिया जा रहा था लेकिन इनमें से आधी से ज्यादा संख्या घटा दी गई है।













