Delhi COVID-19: 24 घंटे में 332 लोगों की मौत, मिले 17,364 नए कोरोना मरीज

By: Pinki Sat, 08 May 2021 6:41:00

Delhi COVID-19:  24 घंटे में 332 लोगों की मौत, मिले 17,364 नए कोरोना मरीज

कोरोना की मार झेल रही दिल्ली में संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। सरकार की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 332 की संक्रमण से मौत दर्ज की गई है। वहीं, इस दौरान 17,364 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। 20,160 लोगों ने कोरोना को मात दी। नए मामले सामने आने के बाद अब राजधानी में एक्टिव केस बढ़कर 87,907 हो गए हैं। अब तक कुल कोविड-19 के 13,10,231 मामले सामने आए हैं। 12,03,253 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। संक्रमण की वजह से अब तक 19,071 लोगों की मौत हो गई है। शनिवार को दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 23.34 % रिकॉर्ड की गई है। पिछले 24 घंटे में 74,384 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया।

दिल्ली में वैक्सीन की कमी, हर महीने चाहिए 85 लाख डोज

राजधानी में अब 300 स्कूलों में कोरोना की वैक्सीन लगवाई जा सकेगी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह घोषणा की। दिल्ली में बढ़ते संक्रमण के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की जनसंख्या लगभग 2 करोड़ है। मोटे तौर पर 1 करोड़ लोग 18 से 45 साल के बीच, 50 लाख लोग 18 से कम और इतने ही लोग 50 साल से ऊपर के हैं। इसका मतलब है कि इन लोगों के लिए दिल्ली को वैक्सीन की 3 करोड़ डोज चाहिए। इनमें से अभी तक 40 लाख लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। यानी कि अभी दिल्ली को 2 करोड़ 60 लाख वैक्सीन और चाहिए। दिल्ली में 18 वर्ष से ऊपर के 1.5 करोड़ लोग हैं इसलिए हमें 3 करोड़ खुराक की आवश्यकता है।

केजरीवाल ने कहा कि आज वैक्सीन की बहुत कमी है। यदि हमें पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन की खुराक मिलती है, तो हम 3 महीने के भीतर टीकाकरण पूरा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि 80 लाख वैक्सीन प्रतिमाह या 3 लाख वैक्सीन रोजाना लगा सकते हैं, लेकिन इसके लिए जरूरत है कि दिल्ली को पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन मिले।

ये भी पढ़े :

# 10-15 मई की बजाय जुलाई तक खत्म होगी कोरोना की दूसरी लहर; अक्टूबर में तीसरी लहर देगी दस्तक!

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com