न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भाजपा सांसद के घर पर मिला बच्चे का शव, हत्या या आत्महत्या जाँच में जुटी पुलिस

शनिवार को असम के कछार जिले में लोकसभा सांसद राजदीप रॉय के आवास से घरेलू नौकर के 10 वर्षीय बेटे का शव बरामद हुआ है। कछार के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुब्रत सेन ने बताया कि शव के गले में कपड़ा लिपटा हुआ था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 27 Aug 2023 9:56:20

भाजपा सांसद के घर पर मिला बच्चे का शव, हत्या या आत्महत्या जाँच में जुटी पुलिस

सिलचर। शनिवार को असम के कछार जिले में लोकसभा सांसद राजदीप रॉय के आवास से घरेलू नौकर के 10 वर्षीय बेटे का शव बरामद हुआ है। कछार के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुब्रत सेन ने बताया कि शव के गले में कपड़ा लिपटा हुआ था।

उन्होंने बताया कि पीड़िता की मां ढाई साल से भाजपा नेता के घर में घरेलू सहायिका के रूप में काम कर रही थी। वह मूल रूप से धोलाई इलाके की रहने वाली है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिलचर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया है। उस लड़के का भी नाम राजदीप रॉय ही था। सूचना मिलने के तुरंत बाद घटनास्थल का दौरा करने वाले सेन ने कहा, हम मामले की जांच कर रहे हैं।

बच्चे के परिवार के एक सदस्य ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वो कछार जिले के पालोंग घाट के निवासी हैं। मृतक बच्चे की मां सासंद राजदीप रॉय के घर पर हेल्पर का काम करती है। लड़के की मां अपने दोनों बच्चों के बेहतर शिक्षा के लिए कुछ साल पहले उन्हें लेकर सिलचर में आ गई थी।

सांसद राजदीप रॉय ने मीडिया से की बात

इस सूचना के बाद सांसद राजदीप अपने आवास पर पहुंचे। उन्होंने वहां मीडिया से बात करते हुए बताया कि जिस कमरे में शव मिला उसका दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो बच्चा बेहोश मिला। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने आगे कहा कि लड़का काफी होशियार था। यह मौत मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है।

मौत पर जताया संदेह

राजदीप रॉय ने आगे कहा कि उसकी मां मेरी बेटी के साथ जब बाहर जा रही थी तब लड़के ने अपनी मां से फोन मांगा था, जिसके लिए उन्होंने मना कर दिया।

उन्होंने आगे कहा कि- प्रारंभिक जांच में ये आत्महत्या का मामला लगता है मगर मैं इसके बारे में पक्के तौर पर कुछ नहीं कह सकता। मैंने पुलिस को मामले की जांच के लिए कहा है।

मीडिया को पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया ये आत्महत्या का मामला लगता है। उसके परिवार वालों ने भी कहा कि उसने वीडियो गेम खेलने के लिए फोन मांगा था। लेकिन हमने मना कर दिया तो वह नाराज था। पुलिस ने आगे बताया कि, घर का दौरा किया गया है। हर चीज की गंभीरता से जांच की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर