न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अलवर : अमेरिका से नहीं आ सका बेटा, मां की चिता को अग्नि दे रही थी बेटियां तभी हुई पिता की भी मौत, सभी की आंखें हुई नम

अलवर शहर के तीजकी श्मशान घाट पर जहां मां की मौत पर बीटा अमेरिका से नहीं आ सका तो बेटियों ने मां की चिता को मुखाग्नि देने का फैसला किया और उसी समय पिता की भी मौत की खबर सामने आई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 04 May 2021 7:15:00

अलवर : अमेरिका से नहीं आ सका बेटा, मां की चिता को अग्नि दे रही थी बेटियां तभी हुई पिता की भी मौत, सभी की आंखें हुई नम

इस कोरोना महामारी में हर दिन मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा हैं और कई ऐसे किस्से सामने आ रहे हैं जो आंखों को नम कर देते हैं। ऐसी ही एक घटना सामने आई मंगलवार को अलवर शहर के तीजकी श्मशान घाट पर जहां मां की मौत पर बीटा अमेरिका से नहीं आ सका तो बेटियों ने मां की चिता को मुखाग्नि देने का फैसला किया और उसी समय पिता की भी मौत की खबर सामने आई। बेटियों काे मां-पिता को अग्नि देते देखा ताे सबकी आंख भर आई। मृतक दम्पति का बेटा अमेरिका में नौकरी करता है। कोरोना महामारी के कारण माता-पिता के बीमार होने पर भी नहीं आ सका। बेटी सुगन व दूसरी बहिन ने ही माता-पिता को संभाला है। अस्पताल में भर्ती कराया। इस बीच मंगलवार को दोनों की मौत हो गई। इतने बड़े हादसे में भी बेटियों ने हिम्मत दिखाते हुए अंतिम फर्ज पूरा किया। श्मशान घाट पर कोरोना के मृतकों का अंतिम संस्कार कराने वाली नगर परिषद की टीम के सदस्यों की आंखें भी नम हो गई।

उत्तरप्रदेश के बरेली निवासी 75 वर्षीय राजेन्द्र कुमार को कई दिन पहले अलवर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जिनको लीवर की बीमारी थी। उसी बीच उनकी 70 वर्षीय पत्नी सुमन की भी तबीयत बिगड़ गई। जिनकी दो बेटियां हैं। वो कहीं दूर रहती थी। उन्होंने ही मां-पिता को अलवर के अस्पताल में भर्ती कराया। कई दिन से यहां इलाज चल रहा था। बेटियां ही देखरेख में लगी थी। मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे मां की मौत हो गई। मंगलवार दोपहर बाद करीब दो बजे जब बेटी सगुन अपनी मां की चिता को अग्नि दे रही थी। उसी समय अस्पताल से उनके पास फोन आ गया कि पिता का भी निधन हो गया है। बेटी के कांपते हाथों ने मां का अंतिम संस्कार किया।

मां का अंतिम संस्कार चल ही रहा था कि कुछ देर बाद एंबुलेंस पिता का शव लेकर पहुंची। इसी दिन अलवर के तीजकी श्मशान घाट पर इलेक्ट्रिक शव दाह गृह शुरू हुआ था। फिर दूसरी बेटी ने पिता को मुखाग्नि दी। इेलक्ट्रिक शव दाह गृह में अंतिम संस्कार किया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

ममता बनर्जी की कार पर पथराव, बोलीं- खिड़की खुली होती तो सिर फट जाता; बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
ममता बनर्जी की कार पर पथराव, बोलीं- खिड़की खुली होती तो सिर फट जाता; बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
चौड़े हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे मेहंदी के ये 6 ट्रेंडी डिजाइन, शिवरात्रि और तीज पर जरूर आजमाएं
चौड़े हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे मेहंदी के ये 6 ट्रेंडी डिजाइन, शिवरात्रि और तीज पर जरूर आजमाएं
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए