Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

केंद्र की तरह गहलोत सरकार ने भी दिया दिवाली तोहफा, पेंशनर्स को DA तो कर्मचारियों को मिलेगा बोनस

राजस्थान की गहलोत सरकार ने भी दिवाली तोहफा देते हुए पेंशनर्स का DA बढ़ाने तो कर्मचारियों को बोनस देने की घोषणा की हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 22 Oct 2021 11:35:08

केंद्र की तरह गहलोत सरकार ने भी दिया दिवाली तोहफा, पेंशनर्स को DA तो कर्मचारियों को मिलेगा बोनस

केंद्र की मोदी सरकार ने दिवाली से पहलेकर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता (DA) 3 फीसदी बढ़ाते हुए 31% कर दिया हैं। इसी बीच राजस्थान की गहलोत सरकार ने भी दिवाली तोहफा देते हुए पेंशनर्स का DA बढ़ाने तो कर्मचारियों को बोनस देने की घोषणा की हैं। राज्य कर्मचारियों का DA 28 फीसदी से बढ़कर अब 31 फीसदी हो गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने DA बढ़ाने और दिवाली बोनस देने की मंजूरी दे दी है।
कर्मचारियों को बढ़ा हुआ DA इस साल 1 जुलाई से मिलेगा। बढ़े हुए DA का लाभ करीब 8 लाख अफसर-कर्मचारियों के साथ ही 4 लाख 40 हजार पेंशनर्स को भी मिलेगा। राज्य कर्मचारियों के अलावा वर्क चार्ज कर्मचारियों,पंचायत समिति और जिला परिषद के कर्मचारियों को भी बढ़ा हुआ DA मिलेगा। 1 जुलाई से 30 सितंबर के तीन महीने का बढ़ा हुआ DA कर्मचारियों के जनरल प्रोविडेंड फंड GPF खातों में जमा होगा। अक्टूबर के वेतन से बढ़े हुए DA​​​​​​​ का नकद भुगतान होगा। DA बढ़ाने से सरकार पर 1230 करोड़ का भार पड़ेगा। गहलोत सरकार ने करीब 6 लाख कर्मचारियों को दिवाली पर बोनस देने की मंजूरी दी है। गजटेड अफसरों को छोड़कर पे-मैट्रिक्स लेवल-12 या ग्रेड पे- 4800 और इससे नीचे के लेवल का वेतन ले रहे कर्मचारियों को बोनस मिलेगा। हर कर्मचारी को 6774 रुपए तक का बोनस दिया जाएगा। बोनस का 50 फीसदी पैसा नकद मिलेगा जबकि 50 प्रतिशत पैसा कर्मचारियों के GPF​​​​​​​ खाते में जमा होगा। बोनस देने से सरकार पर 500 करोड़ का खर्च अतिरिक्त करना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका