न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : जयपुर में गुब्बारे में हवा भरते समय फटा सिलेंडर, 2 बच्चे जख्मी, 6 साल की बच्ची 7 फीट दूर गिरी

जयपुर के पुराना विद्याधर नगर के डी-ब्लॉक में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां, करीब 11:15 बजे गुब्बारे में हवा भरने वाला सिलेंडर में विस्पोट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि सिलेंडर के साथ-साथ साइकिल के भी परखचे उड़ गए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 18 Dec 2021 09:46:33

राजस्थान : जयपुर में गुब्बारे में हवा भरते समय फटा सिलेंडर, 2 बच्चे जख्मी, 6 साल की बच्ची 7 फीट दूर गिरी

जयपुर के पुराना विद्याधर नगर के डी-ब्लॉक में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां, करीब 11:15 बजे गुब्बारे में हवा भरने वाला सिलेंडर में विस्पोट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि सिलेंडर के साथ-साथ साइकिल के भी परखचे उड़ गए। इस हादसे में गुब्बारा लेने के लिए साइकिल के पास खड़ी 6 साल की बच्ची और दो साल का मासूम गंभीर रूप से घायल हो गए। विस्फोट होते ही गुब्बारे बेचने वाला युवक फरार हो गया।

विस्फोट के बाद मौके पर एकत्रित हुए लोगों ने घायल 6 साल की आइशा व 2 साल के राज को कांवटिया अस्पताल में भर्ती करवाया। प्राथमिक उपचार के बाद राज को छुट्टी दे दी लेकिन आइशा की हालत गंभीर होने के कारण SMS हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।

हादसे के समय मौजूद थे 10 बच्चे

आइशा के पिता इरफान का कहना है कि कक्षा 2 में पढ़ती है। शुक्रवार को स्कूल से छुट्टी होने पर जैसे ही घर पहुंची तो गेट के पास गुब्बारे वाला दिख गया। आइशा मम्मी से पैसे लेकर गुब्बारे लेने गई थी। इसी दौरान विस्फोट हो गया।

इरफान ने बताया कि धमाका इतना जोरदार था कि आइशा करीब 6-7 फीट दूर जाकर गिर गई। आइशा के पैर में फैक्चर और सिर में गहरी चोट लगी है। उनका कहना है कि गुब्बारे वाले के आस-पास 8-10 बच्चे खेल रहे थे। शुक्र है, कोई बड़ी घटना नहीं हुई।

इधर राज के पिता कृष्ण कुमार ने बताया कि वह हादसे के वक्त काम पर गए हुए थे। हादसे के वक्त उनका 2 साल का बेटा राज घर के बाहर खेल रहा था। तभी गुब्बारे वाला आया तो पास ही खड़ा था। तभी अचानक यह हादसा हो गया। जिसकी सूचना मिली तो वह दौड़कर हॉस्पिटल पहुंचे।

गुब्बारे बेचने वाले की तलाश के लिए विद्याधर नगर थाना पुलिस घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले में जुटी रही। थानाधिकारी विरेन्द्र कुरील ने बताया कि टंकी करीब 10-15 साल पुरानी थी। प्रेशर के कारण फट गई। पुलिस टीमें गुब्बारे बेचने वालों से पूछताछ कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

UAE के फुजैराह तेल टर्मिनल पर ईरान का हमला, कुवैत एयरपोर्ट को भी बनाया निशाना
UAE के फुजैराह तेल टर्मिनल पर ईरान का हमला, कुवैत एयरपोर्ट को भी बनाया निशाना
'लिक्विड पेट्रोलियम गैस नहीं बल्कि…', अखिलेश यादव ने LPG को दिया नया नाम
'लिक्विड पेट्रोलियम गैस नहीं बल्कि…', अखिलेश यादव ने LPG को दिया नया नाम
कॉफी में नींबू मिलाकर पीने से पिघलता है फैट? जानिए कितना सच है यह वायरल नुस्खा
कॉफी में नींबू मिलाकर पीने से पिघलता है फैट? जानिए कितना सच है यह वायरल नुस्खा
'द केरला स्टोरी 2' का बॉक्स ऑफिस जलवा, 16वें दिन भी दर्शकों की उमड़ी भीड़
'द केरला स्टोरी 2' का बॉक्स ऑफिस जलवा, 16वें दिन भी दर्शकों की उमड़ी भीड़
1 कटोरी दही खाने के अद्भुत फायदे, जानें कब और कैसे मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ
1 कटोरी दही खाने के अद्भुत फायदे, जानें कब और कैसे मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ
संतरे के छिलकों से ऐसे बनाएं असरदार फेस पैक, त्वचा में आएगा नेचुरल निखार
संतरे के छिलकों से ऐसे बनाएं असरदार फेस पैक, त्वचा में आएगा नेचुरल निखार
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में बड़ी गिरावट, 25 हजार रुपये तक सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में बड़ी गिरावट, 25 हजार रुपये तक सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन
चाय-कॉफी की जगह इन हेल्दी ड्रिंक्स को बनाएं सुबह की आदत, बेजान त्वचा में लौट आएगा नेचुरल ग्लो
चाय-कॉफी की जगह इन हेल्दी ड्रिंक्स को बनाएं सुबह की आदत, बेजान त्वचा में लौट आएगा नेचुरल ग्लो
SBI की एफडी में ₹2 लाख जमा कर कमा सकते हैं ₹1,05,983 तक का तय ब्याज, सुरक्षित निवेश का भरोसेमंद विकल्प
SBI की एफडी में ₹2 लाख जमा कर कमा सकते हैं ₹1,05,983 तक का तय ब्याज, सुरक्षित निवेश का भरोसेमंद विकल्प
केले को जल्दी गलने और काला पड़ने से बचाने के आसान उपाय, हफ्तों तक रहेंगे ताजे
केले को जल्दी गलने और काला पड़ने से बचाने के आसान उपाय, हफ्तों तक रहेंगे ताजे
मुल्तानी मिट्टी पाउडर या पत्थर, ग्लोइंग स्किन के लिए कौन सा है बेहतर?
मुल्तानी मिट्टी पाउडर या पत्थर, ग्लोइंग स्किन के लिए कौन सा है बेहतर?
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
मीठे पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? रंग और कुछ आसान टिप्स से खरीदते वक्त करें सही चुनाव
मीठे पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? रंग और कुछ आसान टिप्स से खरीदते वक्त करें सही चुनाव
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी