न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नोएडा में साइबर ठगी और ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़, नाइजीरियन समेत चार गिरफ्तार

नोएडा पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी और ड्रग्स तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसने नैनीताल बैंक से 16 करोड़ रुपये की ठगी की थी। नाइजीरियन समेत चार आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में नकदी, ड्रग्स, पासपोर्ट और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 21 Apr 2025 7:38:27

नोएडा में साइबर ठगी और ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़, नाइजीरियन समेत चार गिरफ्तार

नोएडा। नोएडा पुलिस की साइबर क्राइम थाना सेक्टर-36 टीम ने एक अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी और ड्रग्स तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह ने नैनीताल बैंक से 16 करोड़ रुपये की साइबर ठगी को अंजाम दिया था। मामले में एक नाइजीरियन नागरिक समेत चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में नकदी, ड्रग्स, पासपोर्ट, लैपटॉप, मोबाइल फोन और बैंक दस्तावेज बरामद हुए हैं।

यह कार्रवाई 20 और 21 अप्रैल की दरमियानी रात को ग्रेटर नोएडा के सिग्मा-4 सेक्टर में की गई। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, लोकल इंटेलिजेंस और गुप्त सूचना के आधार पर यह ऑपरेशन चलाया।

गिरफ्तार आरोपी और मास्टरमाइंड

गिरफ्तार आरोपियों में नाइजीरियन मूल का उमेलाकी एमेका उर्फ एलेक्स (53) इस गैंग का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है, जो पिछले 10 वर्षों से भारत में रह रहा था। उसके साथ मोहम्मद सावेज उर्फ शानू (26, डासना, गाजियाबाद), अमित गुप्ता (28, संगम विहार, दिल्ली) और दीपक गुप्ता (39, दिल्ली) को भी गिरफ्तार किया गया है।

साइबर ठगी और ड्रग्स दोनों में सक्रिय था गिरोह

जांच में सामने आया है कि मोहम्मद सावेज भोले-भाले लोगों से बैंक खाते उपलब्ध कराता था, जिनका इस्तेमाल साइबर ठगी से कमाई गई रकम को ट्रांसफर करने में किया जाता था। एमेका न सिर्फ साइबर ठगी बल्कि ड्रग्स की तस्करी में भी लिप्त था।

बरामदगी और नेटवर्क

• उमेलाकी एमेका से 50 हजार रुपये नकद, 8 चेकबुक, 7 पासबुक, 7 मोबाइल, 1 लैपटॉप, 9 सिम कार्ड, 3 डेबिट कार्ड, 2 पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस और 39.58 ग्राम एमडीएमए टैबलेट (अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये) बरामद की गई।

• अमित गुप्ता से 8.68 ग्राम एमडीएमए टैबलेट और एक कार जब्त की गई।

• सावेज से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है।

पुलिस की अपील

नोएडा पुलिस ने आम जनता को साइबर जागरूकता के लिए अलर्ट करते हुए कहा है कि किसी भी संदिग्ध लिंक या फोन कॉल पर बैंकिंग जानकारी साझा न करें। बैंक कभी भी लिंक के जरिए डिटेल्स नहीं मांगता। साइबर अपराध की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या आधिकारिक वेबसाइट पर शिकायत दर्ज करें।

यह कार्रवाई नोएडा पुलिस की साइबर अपराध के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है, जो लगातार तकनीक का दुरुपयोग कर रहे अपराधियों के नेटवर्क को बेनकाब कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल