न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बचपन में तय हुई थी शादी, मीनल मेरे मामा की बेटी, CRPF से बर्खास्त जवान मुनीर अहमद ने खोला राज

CRPF से बर्खास्त जवान मुनीर अहमद ने पाकिस्तानी महिला मीनल से शादी पर सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने विभाग से अनुमति मांगी थी, लेकिन देरी होने पर वीडियो कॉल के जरिए शादी की। उन्होंने बताया कि मीनल उनकी ममेरी बहन हैं और बचपन में ही रिश्ता तय हो गया था।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 05 May 2025 12:57:42

बचपन में तय हुई थी शादी, मीनल मेरे मामा की बेटी, CRPF से बर्खास्त जवान मुनीर अहमद ने खोला राज

CRPF से बर्खास्त किए गए जवान मुनीर अहमद ने पाकिस्तानी महिला से शादी के मामले में अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने साल 2022 में विभाग से शादी की अनुमति मांगी थी, लेकिन जब काफी समय तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो उन्होंने मई 2024 में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मीनल से विवाह कर लिया। न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में मुनीर अहमद ने इस मामले से जुड़ा एक बड़ा खुलासा भी किया।

बचपन में तय हुई थी शादी, मीनल ममेरी बहन निकली

मुनीर अहमद ने बताया कि मीनल उनकी ममेरी बहन हैं और दोनों की शादी बचपन में ही तय कर दी गई थी। उन्होंने कहा, "मीनल मेरे मामा की बेटी हैं। भारत-पाकिस्तान बंटवारे से पहले हमारा परिवार जम्मू-कश्मीर में ही रहता था। अब मीनल का परिवार पाकिस्तान के सियालकोट में रहता है। हमारा रिश्ता पारिवारिक स्तर पर पहले से तय था।"

विभाग को दी थी जानकारी, मांगी थी अनुमति

मुनीर ने आगे बताया, "31 दिसंबर 2022 को मैंने अधिकारियों को पत्र लिखकर शादी की अनुमति मांगी थी। इसके बाद 24 जनवरी 2023 को विभाग ने कुछ आपत्तियों के साथ मेरा पत्र वापस कर दिया और मुझसे शादी का कार्ड, लोकेशन जैसी जानकारियां मांगी गईं। मैंने दूसरी बार विस्तृत जानकारी भेजी। मेरा पत्र जम्मू रेंज के DIG और CRPF मुख्यालय दिल्ली तक पहुंचा। करीब पांच महीने बाद मुझे जवाब मिला जिसमें कहा गया कि प्रार्थी ने विभाग को सूचित किया है।"

पिता कैंसर से पीड़ित, वीजा की अड़चनें बनीं बाधा

जवान ने आगे बताया कि उनके पिता कैंसर से पीड़ित हैं और मीनल को वीजा नहीं मिल पा रहा था। दूसरी तरफ विभाग से मंजूरी में भी देरी हो रही थी। ऐसे में दोनों परिवारों की सहमति से वीडियो कॉल के जरिए शादी संपन्न करवाई गई। शादी के लगभग 9-10 महीने बाद मीनल को भारत आने का वीजा मिला और 28 फरवरी 2025 को वो भारत आई। इस बात की जानकारी मैंने विभाग को दी और डिप्टी कमांडेंट को सूचित किया। वीजा मिलने के 15 दिन के भीतर लॉन्ग टर्म वीजा (LTV) के लिए हमने आवेदन कर दिया था। इस प्रक्रिया में फील्ड वेरिफिकेशन भी हुई। इसके बाद हमें बताया गया कि मीनल भारत में LTV के जरिए रह सकती हैं।

मीडिया से हुई बर्खास्तगी की जानकारी

सेवा से बर्खास्तगी के बारे में मुनीर ने बताया, "मुझे मेरी बर्खास्तगी की जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए मिली। उसके बाद CRPF से एक पत्र प्राप्त हुआ जिसमें मेरी सेवा समाप्त किए जाने की सूचना थी। यह मेरे और मेरे परिवार के लिए एक बड़ा झटका था क्योंकि मैंने मुख्यालय से मीनल से शादी की अनुमति मांगी थी और शादी के बाद भी विभाग को इसकी जानकारी दी थी।"

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं