न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सलमान खान फायरिंग मामले में क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी सफलता, राजस्थान से हाथ आया 5वाँ आरोपी

अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने 5वें आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है, जिसका नाम मोहम्मद चौधरी है। पुलिस का कहना है कि चौधरी बाकी दोनों आरोपियों की मदद कर रहा था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 07 May 2024 2:36:03

सलमान खान फायरिंग मामले में क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी सफलता, राजस्थान से हाथ आया 5वाँ आरोपी

मुंबई। अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने 5वें आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है, जिसका नाम मोहम्मद चौधरी है। पुलिस का कहना है कि चौधरी बाकी दोनों आरोपियों की मदद कर रहा था। वह शूटरों सागर और विक्की को पैसे मुहैया करवा रहा था और रेकी में भी पूरी हेल्प कर रहा था। मोहम्मद चौधरी को आज यानी मंगलवार को मुंबई लाया जा रहा है, जहां उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और हिरासत की मांग की जाएगी।

ज्ञातव्य है कि इससे पहले सलमान खान के घर फायरिंग करने के मामले में एक आरोपी ने पुलिस कस्टडी में आत्महत्या कर ली थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस हिरासत में जान गंवाने वाले आरोपी अनुज थापन के परिवार ने उसकी मौत की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराए जाने की मांग करते हुए बंबई उच्च न्यायालय का रुख किया था।

पुलिस का दावा है कि अनुज थापन ने हवालात में आत्महत्या की जबकि उसकी मां रीता देवी ने उच्च न्यायालय में दायर अपनी याचिका में आरोप लगाया कि उसके बेटे की हत्या की गई है। याचिका में देवी ने उच्च न्यायालय से सीबीआई को उसके बेटे की मौत के मामले की जांच सौंपने का अनुरोध किया है।

पुलिस के अनुसार, गोलीबारी की घटना के सिलसिले में थापन, सोनू बिश्नोई, कथित शूटर सागर पाल और विक्की गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है, जबकि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके भाई अनमोल बिश्नोई को वांछित आरोपी के तौर पर नामजद किया गया है। गोलीबारी की घटना के लिए हथियार और गोलियां मुहैया कराने के आरोपी थापन को 26 अप्रैल को उसके सहयोगी सोनू बिश्नोई के साथ पंजाब से गिरफ्तार किया गया था लेकिन मुंबई अपराध शाखा की जेल के शौचालय के अंदर बुधवार को उसका शव लटका हुआ पाया गया।

जांच में सामने आया था कि अनुज थापन रायगढ़ के पनवेल से आया था और उसने शूटरों को दो पिस्तौल और 38 कारतूस दिए थे। इसके अलावा उसने शूटर्स के साथ समय भी बिताया। बात 14 अप्रैल की है जब दो बाइकसवार शूटरों ने गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर पांच राउंड फायरिंग की और वहां से फरार हो गए। एक गोली सलमान खान की दीवार पर भी लगी थी। बताया गया कि एक गोली सलमान के ड्राइंग रूम तक पहुंच गई थी। बदमाश अपनी बाइक भी छोड़कर फरार हो गए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज