Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Covid-19 Self Testing Kit: अब 250 रुपये में आप घर बैठे कर सकेंगे कोरोना की जांच, यह है इस्तेमाल का तरीका

अब आपको कोरोना जांच कराने के लिए घर से बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। आप घर बैठे सिर्फ 15 मिनट में कोरोना की जांच कर सकते है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 20 May 2021 10:41:54

 Covid-19 Self Testing Kit: अब 250 रुपये में आप घर बैठे कर सकेंगे कोरोना की जांच, यह है इस्तेमाल का तरीका

अब आपको कोरोना जांच कराने के लिए घर से बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। आप घर बैठे सिर्फ 15 मिनट में कोरोना की जांच कर सकते है। इंडियन का काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने घर पर कोरोना वायरस टेस्टिंग के लिए कोविसेल्फ (Coviself) नामक किट को मंजूरी दे दी है। इस किट की कीमत महज 250 रुपये रखी गई है। इस किट की मदद से सिर्फ 15 मिनट में नतीजे आपके सामने होंगे। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, मायलैब डिस्कवरी सॉल्युशन के एमडी हसमुख रवाल ने कहा, 'टेस्ट किट बाजार में एक हफ्ते में उपलब्ध हो जाएगी। इस प्रोडक्ट को तैयार करने में हमें 5 महीने का समय लगा। हमने इसकी कीमत 250 रुपये प्रति किट रखी है, जिसमें टैक्स भी शामिल है।'

उन्होंने बताया, 'किट को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह इस्तेमाल करने में बेहद आसान है और बायोहजार्ड नहीं है। इसके साथ ही एक सेफ्टी बैग भी आता है, जिसमें आप इस्तेमाल के बाद किट को डालकर डिस्पोज कर सकते हैं।'

उन्होंने कहा, 'पॉजिटिव जांच में 5 से 7 मिनट का समय लगेगा और नेगेटिव रिजल्ट में ज्यादा से ज्यादा 15 मिनट का वक्त लगेगा।'

रिपोर्ट के अनुसार, टेस्ट किट के पाउच में एक पहले से भरा हुआ एक्स्ट्रेक्शन ट्यूब, नैजल स्वाब, एक टेस्ट कार्ड और सेफ्टी बैग साथ आएगा। इसके अलावा टेस्ट करने वाले व्यक्ति को अपने फोन में मायलैब कोविसेल्फ ऐप डाउनलोड करनी होगी।
इसके साथ ही ICMR ने जांच के लिए भी एडवाइजरी भी जारी की है, जिसमें फिजूल जांच नहीं करने की सलाह दी गई है।

- ICMR ने कहा है कि पुणे स्थित मायलैब डिस्कवरी सॉल्युशन लिमिटेड की तरफ से रैपिड एंटीजन टेस्ट किट तैयार की गई है।

- संस्था ने कहा है कि इसका इस्तेमाल वे ही लोग करें, जिन्हें कोविड-19 के लक्षण नजर आ रहे हैं या वे किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए हैं।

- ICMR की तरफ से जारी बयान में कहा गया है, 'इसमें अंधाधुंध टेस्टिंग की सलाह नहीं दी जाती है। सभी लोग जिनकी जांच पॉजिटिव आई है, उन्हें वास्तविक पॉजिटिव माना जा सकता है और बार-बार टेस्टिंग की कोई जरूरत नहीं है।

- लक्षणों के बावजूद जिन लोगों के सेल्फ टेस्ट का रिजल्ट निगेटिव आता है तो उन्हें संदिग्ध कोविड केस माना जाएगा और वे आरटी-पीसीआर टेस्ट करा सकते हैं।' इस तरह करे इस्तेमाल

- यूजर मैनुअल के अनुसार, 'नेजल स्वाब को दोनों नॉस्ट्रिल्स में 2 से 4 सेमी तक डालें। इसके बाद स्वाब को दोनों नॉस्ट्रिल्स में 5 बार तक घुमाएं। स्वाब को पहले से भरे हुए ट्यूब में डालें और बचे हुए स्वाब को तोड़ दें।

- ट्यूब का ढक्कन बंद करें। बाद में टेस्ट कार्ड पर ट्यूब दबाकर एक के बाद एक दो बूंदें डालें और नतीजों के लिए 15 मिनट का इंतजार करें। कोई भी नतीजा जो 20 मिनट के बाद आए, उसे अवैध समझा जाए।'
- टेस्ट कार्ड पर दो सेक्शन होंगे। जिनमें से एक कंट्रोल सेक्शन और एक टेस्ट सेक्शन होगा। अगर बार केवल कंट्रोल सेक्शन 'C' पर नजर आए, तो नतीजा नेगेटिव है। अगर बार कंट्रोल सेक्शन और टेस्ट सेक्शन (T) दोनों पर आए, तो इसका मतलब है कि एंटीजन का पता चल गया है और टेस्ट पॉजिटिव है।

ICMR के बयान के मुताबिक, 'पॉजिटिव आए सभी लोगों को होम आइसोलेशन और ICMR और स्वास्थ्य मंत्रालय के नियमों के हिसाब से ख्याल रखने की सलाह दी जाती है।'

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका