न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में बची सिर्फ दो दिन की वैक्सीन, कई जिलों में शनिवार से शायद ही होगा वैक्सीनेशन

प्रदेश में हर दिन औसतन पौने दो से दो लाख डोज लगाई जा रही हैं। लेकिन अब राज्य में लगभग 4 लाख डोज अर्थात दो दिन की ही वैक्सीन बची हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 13 May 2021 4:42:20

राजस्थान में बची सिर्फ दो दिन की वैक्सीन, कई जिलों में शनिवार से शायद ही होगा वैक्सीनेशन

कोरोना वैक्सीन की किल्लत के चलते राजस्थान के कई जिलों में 18+ को वैक्सीन कम ही लगाई जा रही हैं। प्रदेश में हर दिन औसतन पौने दो से दो लाख डोज लगाई जा रही हैं। लेकिन अब राज्य में लगभग 4 लाख डोज अर्थात दो दिन की ही वैक्सीन बची हैं। अगर प्रदेश में आज वैक्सीन की नहीं खेप नहीं आ पाती हैं तो आने वाले शनिवार को शायद ही वैक्सीनेशन हो पाए। अब वैक्सीन के स्लॉट को लेकर युवाओं में खासी नाराजगी है। जयपुर सहित कई शहरों में स्लॉट खुलने से पहले ही बुक होकर साइट पर अपलोड हो रहे है। लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग ने 8:30 बजे स्लॉट खोलने का समय निर्धारित कर रखा है, लेकिन 8:30 बजे जैसे ही स्लॉट खुलता है, वह पूरा बुक दिखाई देता है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के कोई भी जिम्मेदार अधिकारी ये नहीं बता पा रहे कि वैक्सीन के लिए स्लॉट किस समय खुल रहा है। लोग दिन भर कोविन एप की साइट खोलकर स्लॉट लेने के लिए इंतजार करते रहते है।

राजस्थान में टीकाकरण के निदेशक डॉ. रघुराज सिंह की माने तो बुधवार को राज्य में करीब 5.73 लाख ही डोज बची थी, जिसमें से 1.77 लाख से ज्यादा डोज बुधवार देर शाम तक लगा दी। उन्होंने बताया कि अब केवल 4 लाख ही डोज बची है, जिससे गुरुवार और शुक्रवार को टीकाकरण करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि हमारी पहली प्राथमिकता सेकंड डोज की वेटिंग में खड़े लोगों को टीका लगाने की है। इसके अलावा 18 से 44 साल के लोगों को पहली डोज भी जल्द से जल्द देना हमारी प्राथमिकता में है। उन्होंने बताया कि जयपुर में आज या शुक्रवार को 3.50 लाख वैक्सीन की डोज जयपुर आने की संभावना है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को राज्य सरकार ने जो ऑर्डर दिया है उसके तहत यह वैक्सीन आने की संभावना है।

5.63 लाख युवाओं को लगी पहली डोज

एक मई से जब से 18 से 44 साल की उम्र वालों का वैक्सीनेशन शुरू हुआ है, तब से अब तक राज्य में कुल 5.63 लाख लोगों को पहली डोज लगाई जा चुकी है। गुरुवार को ही 61,367 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इसी तरह 45 से 59 उम्र के 67,464 लोगों को और 60+ उम्र के 43 हजार से ज्यादा लोगों को बुधवार को वैक्सीन की डोज लगाई गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल