न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'वैक्सीन की दोनों डोज लेने पर कोरोना से मौत का खतरा 97% कम, एक डोज भी देती है 96% सुरक्षा'

कोरोना रोधी वैक्सीन की पहली डोज लगने के बाद 96.6% वहीं, दूसरी डोज के बाद मौत की संभावना 97.5% तक कम हो जाती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 09 Sep 2021 9:31:57

'वैक्सीन की दोनों डोज लेने पर कोरोना से मौत का खतरा 97% कम, एक डोज भी देती है 96% सुरक्षा'

कोरोना रोधी वैक्सीन की पहली डोज लगने के बाद 96.6% वहीं, दूसरी डोज के बाद मौत की संभावना 97.5% तक कम हो जाती है। गुरुवार को इस बात की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से बताया गया कि यह जानकारी अप्रैल से अगस्त के बीच डेटा पर हुई रिसर्च के आधार पर जारी की गई है। डेटा का अध्ययन करने के बाद यह सामने आया है कि दूसरी लहर में अप्रैल से मई के बीच संक्रमण से मरने वालों में ज्यादातर लोग वह थे, जिन्होंने वैक्सीन का एक भी डोज नहीं ली थी। कोविड टास्क फोर्स के प्रमुख वीके पॉल ने कहा कि वैक्सीनेशन संक्रमण के खिलाफ एक बड़ा हथियार है। देश में वैक्सीन भरपूर मात्रा में है। हम लोगों से अपील करते हैं कि वे वैक्सीन जरूर लगवाएं।

स्कूलों को फिर से खोलने के लिए वैक्सीनेशन जैसी कोई शर्त नहीं

नीति आयोग के सदस्य स्वास्थ्य डॉ। वीके पॉल ने मीडिया ब्रीफ में बताया कि स्कूलों को फिर से खोलने के लिए बच्चों का टीकाकरण कोई शर्त नहीं है। पॉल ने कहा कि स्कूल स्टाफ को वैक्सीन लेना अनिवार्य किया गया है। हालांकि, सरकार बच्चों के वैक्सीन को लेकर गंभीर है और इसकी तैयारियां जोरो पर हैं। पॉल ने आगे बताया कि देश में वैक्सीनेशन 72 करोड़ का आंकड़ा पार कर गया है। 18 साल से अधिक उम्र के 58% लोगों को पहली डोज दी जा चुकी है। इसे 100% पर ले जाना जरूरी है। ये हर्ड इम्यूनिटी के लिए भी आवश्यक है। हमें इसका ध्यान रखना है कि वैक्सीनेशन से कोई भी न छूटे।

त्योहारी सीजन को लेकर दी चेतावनी

इधर, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि देश में कोरोना की दूसरी लहर खत्म नहीं हुई है। त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को एक बार फिर से लोगों को सतर्क रहने और लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी है।

औसतन 78 लाख लोगों को रोज लग रहा टीका

भूषण ने आगे बताया कि देश में वैक्शीनेशन तेजी से बढ़ रही है। मई में जहां औसतन रोजाना 20 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही थी, यह आंकड़ा सितंबर में बढ़कर 78 लाख हो गया है। भूषण ने आगे बताया कि हमने मई के 30 दिनों की तुलना में सितंबर के पहले 7 दिनों में अधिक टीके लगाए हैं। पिछले 24 घंटों में 86 लाख खुराक दी गई। हमें त्योहारों से पहले टीकाकरण की गति बढ़ानी है। उम्मीद है इसमें जल्द ही और तेजी आएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

टैरिफ विवाद के बीच दिसंबर में अमेरिका जा सकते हैं पीएम मोदी, G20 में ट्रंप से मुलाकात संभव
टैरिफ विवाद के बीच दिसंबर में अमेरिका जा सकते हैं पीएम मोदी, G20 में ट्रंप से मुलाकात संभव
SIR पर उठे सवालों के बीच चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फैसले सभी की मंजूरी से हुए
SIR पर उठे सवालों के बीच चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फैसले सभी की मंजूरी से हुए
नंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव में BJP के साथ आई NCPI, सायोनी घोष के प्रचार करने की भी संभावना; बीजेपी ने गठबंधन से किया इनकार
नंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव में BJP के साथ आई NCPI, सायोनी घोष के प्रचार करने की भी संभावना; बीजेपी ने गठबंधन से किया इनकार
गरबा में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल, ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर कांग्रेस-AIMIM का पलटवार
गरबा में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल, ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर कांग्रेस-AIMIM का पलटवार
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
SIR पर 14 आपत्तियों की रिपोर्ट से चुनाव आयोग पर सवाल, विपक्ष ने CEC ज्ञानेश कुमार को घेरा
SIR पर 14 आपत्तियों की रिपोर्ट से चुनाव आयोग पर सवाल, विपक्ष ने CEC ज्ञानेश कुमार को घेरा
राष्ट्रीय पुरस्कार लेने से पहले खुद कपड़े प्रेस करते दिखे संजय मिश्रा, सादगी भरे इस अंदाज ने खींचा ध्यान
राष्ट्रीय पुरस्कार लेने से पहले खुद कपड़े प्रेस करते दिखे संजय मिश्रा, सादगी भरे इस अंदाज ने खींचा ध्यान
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब