न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अच्छी खबर: महज 9 घंटे में ऑक्सीजन लेकर हरियाणा से जोधपुर पहुंचा टैंकर, बचाई मरीजों की जान

ग्रीन कॉरिडोर के कारण टैंकर ने 24 घंटे का सफर केवल 9 घंटे में ही पूरा कर सैंकड़ों कोरोना मरीजों को सांसें दी। पुलिस और परिवहन विभाग की मेहनत के बूते टैंकर चालक ने रास्ते में लगने वाले 15 घंटे बचा लिये।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 23 Apr 2021 10:16:38

अच्छी खबर: महज 9 घंटे में ऑक्सीजन लेकर हरियाणा से जोधपुर पहुंचा टैंकर, बचाई मरीजों की जान

राजस्थान में कोरोना के हालात नियंत्रण से बाहर होते दिखाई दे रहे हैं। बीते दिन गुरुवार को 59 मौतों के साथ 14,468 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या का आंकड़ा बढ़कर 1 लाख को पार कर चुका है। इन बढ़ते आंकड़ों की वजह से अस्पतालों में व्यवस्थाएं चरमरा रही हैं, लोगों को बेड नहीं मिल पा रहे हैं। वहीं ऑक्सीजन और जीवनरक्षक दवाओं की भी किल्लत ने सरकार और प्रशासन की चिंता और बढ़ा दी है। ऐसे में कोरोना संक्रमण का हॉट-स्पॉट बने जोधपुर में गुरुवार को पड़ोसी राज्य हरियाणा से आई संजीवनी 'ऑक्सीजन' ने सैंकड़ों कोरोना मरीजों की जान बचा ली। इसके लिये आनन-फानन में राजस्थान और हरियाणा की पुलिस ने मिलकर ग्रीन कॉरिडोर बनाया। उसके बाद 20 टन ऑक्सीजन लेकर टैंकर महज 9 घंटे में ही हरियाणा से जोधपुर पहुंच गया। ग्रीन कॉरिडोर के कारण टैंकर ने 24 घंटे का सफर केवल 9 घंटे में ही पूरा कर सैंकड़ों कोरोना मरीजों को सांसें दी। पुलिस और परिवहन विभाग की मेहनत के बूते टैंकर चालक ने रास्ते में लगने वाले 15 घंटे बचा लिये।

कुछ घंटों की बची थी ऑक्सीजन

जोधपुर में भी कोरोना काल में ऑक्सीजन संकट बना हुआ है। गुरुवार को एमजीएच अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म होने वाली थी। अस्पताल में लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट में महज कुछ घंटों की ही ऑक्सीजन बची था। अस्पताल प्रशासन कोरोना संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन सप्लाई देने को लेकर चिंतित हो रहा था। इस बीच हरियाणा से ऑक्सीजन का टैंकर ऑक्सीजन खत्म होने से पहले अस्पताल पहुंच गया। हरियाणा और राजस्थान पुलिस के साथ परिवहन विभाग की टीम ने ऑक्सीजन ट्रक के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाकर तय समय से पहले उसे जोधपुर पहुंचा दिया गया।

हरियाणा से ऑक्सीजन का टैंकर लाने वाले ड्राइवर बजरंग सिंह ने बताया कि वैसे तो हरियाणा से जोधपुर आने का समय 24 घंटे लग जाता है। लेकिन पुलिस के सहयोग से ऑक्सीजन से भरा टैंकर महज 9 घंटे में ही जोधपुर पहुंच गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी में अमेरिका, भारत भी संभावित दायरे में
रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी में अमेरिका, भारत भी संभावित दायरे में
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल