Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में तेज हुआ संक्रमण! एक दिन में रिकॉर्ड 3.86 लाख नए मरीज मिले; 3,501 की मौत

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर से कोहराम मचा है। गुरुवार को पहली बार एक दिन में 3 लाख 86 हजार 854 नए मरीजों की पुष्टि हुई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 30 Apr 2021 9:54:50

देश में तेज हुआ संक्रमण! एक दिन में रिकॉर्ड 3.86 लाख नए मरीज मिले; 3,501 की मौत

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर से कोहराम मचा है। गुरुवार को पहली बार एक दिन में 3 लाख 86 हजार 854 नए मरीजों की पुष्टि हुई। 24 घंटे में मिले नए मरीजों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 28 अप्रैल को 3.79 लाख मरीजों की पहचान हुई थी। इसके अलावा 24 घंटे में 3,501 संक्रमितों की मौत भी हो गई। ये लगातार तीसरा दिन था जब तीन हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। इससे पहले बुधवार को 3,646 मौतें रिकॉर्ड की गईं थीं। राहत की बात ये है कि इन 24 घंटों के अंदर 2 लाख 91 हजार 484 लोग ठीक होकर अपने घर भी गए। देश में पॉजिटिविटी रेट एक हफ्ते में 18.32% से बढ़कर 21.51% पर पहुंच गई है। यानी देश में 100 लोगों में 21 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव पाए जा रहे हैं।

देश में रोजाना तकरीबन एक लाख एक्टिव मरीजों की बढ़ोतरी हो रही है। एक्टिव मरिजों का आंकड़ा 31 लाख से भी ज्यादा हो चुका है। ऐसे में अगर एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में ऐसे ही बढ़ोतरी होती रही तो आने वाले दिनों में पूरे देश में मुश्किलें बहुत बढ़ जाएंगी। अभी जो साधन जुटाए जा रहे हैं, वह सिर्फ 10% मरीजों के ही काम आ पाएंगे। बाकी 90% मरीजों को अव्यवस्था का बोझ झेलना पड़ जाएगा।
एक दिन में दी गई 20 लाख से अधिक खुराक

देश में गुरुवार रात आठ बजे तक कोविड-19 टीके (Covid-19 Vaccine) की 20 लाख से अधिक खुराक (Dose) दी गई, जिसके साथ ही अब तक देशभर में टीके की 15.21 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, गुरुवार रात 9:30 बजे तक कोविन पोर्टल पर तीसरे चरण के टीकाकरण के लिए केवल दो दिनों में 2।28 करोड़ से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है। मंत्रालय ने कहा कि रात आठ बजे तक की अंतरिम रिपोर्ट के अनुसार देश में अब तक कोविड-19 टीके की 15,21,05,563 खुराकें दी जा चुकी हैं। मंत्रालय ने कहा कि गुरुवार को 20,84,931 लोगों को टीका लगाया गया, जिनमें 11,82,563 लाभार्थियों को पहली खुराक जबकि 9,02,368 लाभार्थियों को टीके की दूसरी खुराक दी गई। यह है राज्यों का हाल

महाराष्ट्र में गुरुवार को 66,159 लोग संक्रमित पाए गए। 68,537 लोग रिकवर हुए और 771 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 45.39 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 37.99 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 67 हजार 985 लोगों की मौत हो गई है। 6 लाख 70 हजार 481 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश में गुरुवार को 35,104 लोग संक्रमित पाए गए। 25,613 लोग रिकवर हुए और 295 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 12.17 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 8 लाख 96 हजार ठीक हो चुके हैं, जबकि 12 हजार 238 मरीजों ने दम तोड़ दिया। 3 लाख 9 हजार मरीजों का इलाज चल रहा है।

राजधानी दिल्ली में गुरुवार को 24 हजार 235 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 25 हजार 615 लोग ठीक हुए और 395 की मौत हो गई। अब तक 11.22 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 10 लाख 08 हजार ठीक हो चुके हैं, जबकि 15 हजार 772 मरीजों की मौत हो चुकी है। 97 हजार 977 का इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़ में गुरुवार को 15 हजार 804 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 16,489 लोग ठीक हुए और 251 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.13 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5 लाख 87 हजार लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8 हजार 312 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1 लाख 18 हजार का इलाज चल रहा है।

गुजरात में गुरुवार को 14 हजार 327 लोग संक्रमित मिले। 9 हजार 544 लोग रिकवर हुए और 180 की मौत हो गई। अब तक 5.53 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 4 लाख 8 हजार 368 ठीक हो चुके हैं, जबकि 7,010 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1,37,794 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश में गुरुवार को 12 हजार 762 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 13 हजार 363 लोग ठीक हुए और 95 की मौत हो गई। अब तक 5.50 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 4.53 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 5 हजार 519 लोगों की मौत हो चुकी है। 92,077 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

राजस्थान में गुरुवार को रिकॉर्ड 17 हजार 269 पॉजिटिव केस मिल हैं, जो एक दिन में मिले संक्रमित केसों में सर्वाधिक है। वहीं, कोरोना से एक दिन में 158 मरीजों की मौत भी हुई। 10,964 मरीज ठीक होकर घर को गए। राजधानी जयपुर में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज मिले हैं। यहां 3602 मरीज मिले हैं और 32 लोगों की मौत हो गई। जयपुर में 6 एरिया ऐसे हैं, जहां 100 से ऊपर मरीज मिले हैं। इसमें झोटवाडा 151, टोंक फाटक 154, जवाहर नगर 129, जगतपुरा 105, जयसिंहपुरा खोर 106 और मालवीय नगर में 114 केस हैं। कोरोना के कारण आज जयपुर में गोपीनाथ जी मंदिर के महंत बल्लभलाल देव गोस्वामी का निधन हो गया। इससे जयपुर के RUHS में राजपूत समाज से जुड़े नेता गिरीराज सिंह का भी निधन हो गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका