न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ओमिक्रॉन ने नए साल के जश्न में डाला भंग, 7 जनवरी तक मुंबई में धारा 144 लागू

मुंबई में कोरोना संक्रमितों की संख्या में बड़ी वृद्धि देखने को मिली है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 2510 नए केस सामने आये हैं। इसे देखते हुए अब प्रशासन ने मुंबई में धारा 144 लागू कर दी गई है। मुंबई में 7 जनवरी तक धारा 144 लागू रहेगी। इसके साथ ही नए साल के जश्न मनाने पर भी रोक लगा दी गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 30 Dec 2021 10:20:10

ओमिक्रॉन ने नए साल के जश्न में डाला भंग, 7 जनवरी तक मुंबई में धारा 144 लागू

महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या में बड़ी वृद्धि देखने को मिली है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 85 ओमिक्रॉन के केस मिले हैं। इसे लेकर कुल ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या बढ़कर 252 हो गई है। वहीं, राज्य में 3900 नए कोरोना संक्रमित मरीज भी मिले हैं। मुंबई में कोरोना संक्रमितों की संख्या में बड़ी वृद्धि देखने को मिली है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 2510 नए केस सामने आये हैं। इसे देखते हुए अब प्रशासन ने मुंबई में धारा 144 लागू कर दी गई है। मुंबई में 7 जनवरी तक धारा 144 लागू रहेगी। इसके साथ ही नए साल के जश्न मनाने पर भी रोक लगा दी गई है। बता दे, मुंबई में मंगलवार को 1,377 केस आए थे। बुधवार को एक मरीज की मौत भी हुई और 251 मरीज ठीक हुए।

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, प्रशासन ने 30 दिसंबर से 7 जनवरी तक मुंबई में धारा 144 लगा दी है। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर नए साल का जश्न मनाने पर भी रोक रहेगी। रेस्टोरेंट, होटल, बार, पब, रिजॉर्ट और क्लब में 30 दिसंबर से 7 जनवरी तक कोई पार्टी नहीं होगी।

एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी में भी बड़ा कोरोना विस्फोट हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान धारावी में 17 नए मरीज मिले हैं। इसके अलावा दादर में 32 और माहिम जैसे भीड़ वाले इलाके में 29 नए मामले मिले हैं। इससे पहले 8 अप्रैल को धारावी में सबसे ज्यादा 99 केस मिले थे।

स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे (Rajesh Tope) ने कहा कि पॉजिटिविटी रेट खतरनाक तरीके से बढ़ रही है। अभी पॉजिटिविटी रेट 4% है और अगर ये 5% तक जाता है तो दिल्ली की तरह ही यहां भी पाबंदियां लगा दी जाएंगी। लोगों को बढ़ते मामलों को देखना होगा और शादी समारोह में भीड़ बढ़ाने से रोकना होगा।

बुधवार को ही सरकार ने नई कोविड गाइडलाइंस भी जारी कीं। इसके तहत नए साल को लेकर कई तरह की पाबंदियां भी लगा दी गईं हैं। नई गाइडलाइंस के मुताबिक, हॉल या रेस्टोरेंट जैसी बंद जगहों पर 50% और खुली जगहों पर 25% सिटिंग कैपेसिटी को ही अलाउ किया जाएगा। पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) ने कहा कि अगर इन नियमों का पालन नहीं किया जाता है तो उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुंबई में ऐसे बढ़ी कोरोना की रफ्तार

तारीख - नए पेशेंट

25 दिसंबर - 752
26 दिसंबर - 922
27 दिसंबर - 809
28 दिसंबर - 1377
29 दिसंबर - 2510

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मुंबई में मामले भले ही बढ़ रहे हैं, लेकिन ज्यादातर मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं पड़ रही है। मुंबई के डी वार्ड में पिछले एक हफ्ते में 354 मामले सामने आए। इनमें से सिर्फ 14 लोगों को ही एहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती किया गया है। हालांकि, एक चिंता की बात ये है कि 354 मरीजों में से 75% ऐसे थे जिन्हें वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी थी।

महाराष्ट्र में नए साल के जश्न पर कई पाबंदियां-

- नए साल के जश्न को लेकर कार्यक्रम आयोजित करने पर पाबंदी।
- आतिशबाजी पर रोक।
- नए साल पर सड़कों पर भीड़ जुटने पर रोक।
- समुद्र तट, गार्डन, सड़कों पर भीड़भाड़ ना हो।
- गेट-वे आफ इंडिया, मरीन ड्राइव, गिरगांव चौपाटी, जुहू चौपाटी परी भीड़ ना हो।
- 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के और 10 वर्ष से कम उम्र के लोग 31 दिसंबर की रात घरों से बाहर ना निकलें।
- ओपन ग्राउंड में होने वाले कार्यक्रमों में 25% क्षमता तक ही अनुमति।
- हॉल या बंद सभागृह में 50% क्षमता को ही अनुमति।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज