Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

MP News: जेलों में तेजी से बढ़ रहा संक्रमण, अब तक 300 से ज्यादा कैदी हुए कोरोना संक्रमित

मध्य प्रदेश की जेलों में भी संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। यह स्थिति क्षमता से ज्यादा कैदियों की वजह से बन रही है। पूरे प्रदेश की जेलों में 300 से ज़्यादा संक्रमित कैदी हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 04 May 2021 11:16:39

MP News: जेलों में तेजी से बढ़ रहा संक्रमण, अब तक 300 से ज्यादा कैदी हुए कोरोना संक्रमित

मध्य प्रदेश की जेलों में भी संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। यह स्थिति क्षमता से ज्यादा कैदियों की वजह से बन रही है। पूरे प्रदेश की जेलों में 300 से ज़्यादा संक्रमित कैदी हैं। प्रदेश की 131 जेलों में करीब 50 हजार कैदी बंद हैं। हालाकि, इन जेलों में कैदियों को रखने की क्षमता करीब 28 हजार की ही है। जेल विभाग ने संख्या कम करने के लिए बंदियों को पैरोल पर छोड़ा है। जितने बंदियों को पैरोल मिली है, उससे अधिक संख्या में नए कैदी जेल में आ रहे हैं।

सरकार ने जेलों में कैदियों की संख्या कम करने के लिए 4500 बंदियों को पैरोल पर छोड़ा है। लेकिन दूसरी तरफ एक महीने में करीब 8 हजार नए कैदी जेल पहुंचे हैं। इससे कैदियों की संख्या कम नहीं हुई, बल्कि जितने छोड़े थे उससे ज़्यादा कैदी जेल में पहुंच गए हैं। अभी भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।

जेलों में संक्रमण रोकने के लिए गाइडलाइन भी जारी की गई है। इस गाइडलाइन के तहत कैदियों की जांच जरूरी है। कोरोना संक्रमण के सिम्टम होने पर उन्हें 15 दिन के लिए आइसोलेट किया जाता है। जेलों में आने वाले नए कैदियों की भी जांच की जाती है। उन्हें भी 15 दिन के लिए आइसोलेशन में रखा जाता है। इसके अलावा अस्थाई जेल बनाई गई है। वहां पर नए कैदियों को रखने की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा समय-समय पर कैदियों का चैकअप भी किया जा रहा है। उन्हें आयुर्वेदिक काढ़ा और जरूरी दवाइयां सप्लाई की जा रही हैं।
आपको बता दे, मध्यप्रदेश में सोमवार को 12,062 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 13,408 लोग ठीक हुए और 93 की मौत हो गई। अब तक 6,00,430 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5,08,775 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 5,905 लोगों की मौत हो चुकी है। 85,750 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

घर-घर जाकर मरीजों की होगी पहचान

मध्यप्रदेश में कोरोना के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए अब घर-घर जाकर सर्वे किया जा जाएगा, ताकि संक्रमितों की पहचान की जाए। CM शिवराज सिंह चौहान ने हा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण निरंतर कम हो रहा है। प्रदेश की औसत साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 21% हो गया है, जो कि राष्ट्रीय औसत के बराबर है। कोरोना के नए प्रकरणों की तुलना में हमारी रिकवरी रेट निरंतर बढ़ रही है। अब जिन जिलों में कोरोना की पॉजिटिविटी रेट अधिक है, वहां पर विशेष ध्यान दिया जाने की जरूरत है। कोरोना कर्फ्यू को और प्रभावी बनाए। घर-घर गहन सर्वे कर एक-एक मरीज की पहचान कर उपचार करें। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा के दौरान शिवराज ने यह निर्देश दिए।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका