Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर: मौत की संख्या ने बढ़ाई टेंशन, गत 9 दिनों में 264 मरीजों ने तोडा दम

अप्रैल में प्रदेश के अंदर सर्वाधिक मौत के मामले जोधपुर में ही हुए हैं। यहां 29 दिन के अंदर अब तक कुल 377 मरीज दम तोड़ चुके हैं, जबकि 30 हजार 487 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 30 Apr 2021 3:01:36

जोधपुर: मौत की संख्या ने बढ़ाई टेंशन, गत 9 दिनों में 264 मरीजों ने तोडा दम

राजस्थान में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर डरा रही है। राज्य में अप्रैल के 29 दिनों के अंदर अब तक 2.47 लाख से ज्यादा नए संक्रमित मिल चुके हैं, जबकि पहली लहर में चार महीने में भी इतने मरीज पूरे राज्य में नहीं मिले थे। राजस्थान के जोधपुर शहर में संक्रमण के साथ-साथ मौत की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है।

अप्रैल में प्रदेश के अंदर सर्वाधिक मौत के मामले जोधपुर में ही हुए हैं। यहां 29 दिन के अंदर अब तक कुल 377 मरीज दम तोड़ चुके हैं, जबकि 30 हजार 487 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इधर, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत के माता-पिता भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। उन्हें एम्स में भर्ती करवाया गया है। बढ़ते संक्रमण और संक्रमितों की मौत के चलते डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ एसएस राठौड़ ने आमजन से अपील की है कि बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें, क्योंकि वायरस का स्ट्रेन बदल चुका है, वह बहुत ही घातक है।
बीते दिन जोधपुर में 34 मौतें हुई जिसे जान सभी हैरान रह गए। इसी के साथ ही 2036 नए पॉजिटिव आए और 1021 मरीज डिस्चार्ज हुए। जनवरी से अब तक 33 हजार 334 मरीज संक्रमित, 13 हजार 149 मरीज डिस्चार्ज और 411 मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना काल में सबसे खतरनाक अप्रैल का महीना रहा। इसमें पिछले चार दिनों में 140 मौत हो चुकी हैं। जबकि शुरुआती 20 दिन में 113 संक्रमित मरीजों की मौत हुई। उसके बाद मौत का जो सिलसिला चला, वह रुकने का नाम नहीं ले रहा है। गत 9 दिनों में 264 संक्रमितों की माैत के साथ इस साल 411 से अधिक मौतें हो चुकी हैं।

स्थानीय रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को 2036 पॉजिटिव आए। इनमें शास्त्रीनगर में 348, मसूरिया में 250, मधुबन में 197, रेजिडेंसी में 195, बीजेएस में 143, प्रताप नगर में 94, शहर परकोटा में 66, महामंदिर 56 और उदयमंदिर 20 और संक्रमित मिले। ग्रामीण ब्लॉक में बनाड़ में 163, ओसियां में 161, सालावास में 101, बिलाड़ा में 68, भोपालगढ़ में 55, फलोदी में 50, बावड़ी में 38, बालेसर में 21 शेरगढ़ में 8 और बाप में 2 संक्रमित मिले।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका