न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश के ये 12 राज्य बने खतरा, कोरोना संक्रमण दर में हुई बढ़ोतरी

कोरोना के मुद्दे पर शनिवार को 25वीं ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की बैठक में अधिकारियों ने बताया कि देश में 4.88 लाख से ज्यादा मरीज ICU में हैं, जबकि 1.70 लाख से अधिक मरीज वेंटिलेटर पर है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 09 May 2021 9:58:44

देश के ये 12 राज्य बने खतरा, कोरोना संक्रमण दर में हुई बढ़ोतरी

कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने देश में कोहराम मचाया हुआ है। कोरोना से बिगड़ते हालात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि देश में लगातार चार दिनों से 4 लाख से ज्‍यादा कोरोना मरीज मिल रहे है। बीते दिन की बात करे तो देश में 4 लाख 3 हजार 626 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। शनिवार को देश में 4,091 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत हुई। इससे पहले शुक्रवार को पहली बार देश में 4 हजार 233 लोगों की मौत हुई थी।

कोरोना के मुद्दे पर शनिवार को 25वीं ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की बैठक में अधिकारियों ने बताया कि देश में 4.88 लाख से ज्यादा मरीज ICU में हैं, जबकि 1.70 लाख से अधिक मरीज वेंटिलेटर पर है। 9,02,291 मरीज़ ऑक्सीजन सपोर्ट पर है। वहीं, देश में 16.73 करोड़ लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बताया कि 53,25000 कोरोना वैक्‍सीन के डोज पाइपलाइन में हैं जो राज्यों को सप्लाई की जाएगी। बढ़ते केस को देखते हुए टायर- 2/3 शहरों में टेस्टिंग और हॉस्पिटल इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने की जरूरत है।

बैठक में बताया गया कि 12 राज्‍य ऐसे हैं जहां पर कोरोना संक्रमण की रफ्तार अभी भी बढ़ रही है। इन राज्‍यों पर विशेष ध्‍यान देने की जरूरत है, जिससे कोरोना संक्रमण को रोका जा सके।

उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र (1.27), कर्नाटक (3.05), केरल (2.35), उत्तर प्रदेश (2.44), तमिलनाडु (1.86), दिल्ली (1.92), आंध्र प्रदेश (1.90), पश्चिम बंगाल ( 2.19), छत्तीसगढ़ (2.06), राजस्थान (2.99), गुजरात (2.40) और मध्य प्रदेश (2.24) फीसदी संक्रमण बढ़ोतरी दर मिली है जो पिछले सात दिन से लगातार बढ़ रही है।

हालाकि, कोरोना (Corona) के बढ़ते मामलों के बीच देश के 180 जिलों से राहत की खबर मिली है। देश में इन 180 जिलों में सप्‍ताह भर से कोई नया मामला सामने नहीं आया है। इसी तरह 18 जिलों में 14 और 54 जिलों में 21 दिन से नए मामले नहीं मिले हैं।

कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए और भी कई राज्यों ने संपूर्ण लाकडाउन और सख्त पाबंदियां लगाने जैसे कदम उठाए हैं।

15 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां

देश के 15 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं।

हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
दिल्ली
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
छत्तीसगढ़
ओडिशा
मध्यप्रदेश
महाराष्ट्र
कर्नाटक
केरल
मिजोरम

16 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन

16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां तो हैं, लेकिन छूट भी है।

जम्मू-कश्मीर
लद्दाख
उत्तराखंड
अरुणाचल प्रदेश
सिक्किम
मेघालय
नगालैंड
असम
मणिपुर
त्रिपुरा
पश्चिम बंगाल
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
गोवा
तमिलनाडु
गुजरात

तमिलनाडु में कल से लॉकडाउन

कोरोना की वजह से तमिलनाडु सरकार ने 10 मई से दो हफ्ते के लिए संपूर्ण लॉकडाउन लगाने की घोषणा कर दी है। 10 से 24 मई तक तमिलनाडु में पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। किराना, राशन की दुकानें दोपहर 12 बजे तक खोलने की अनुमति है। अन्य राज्यों से आने वाले लोगों को पहले ई-रजिस्ट्रेशन कराना होगा। पर्यटन स्थलों की यात्रा पर प्रतिबंध रहेगा।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

- बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 4.03 लाख
- बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 4,091
- बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 3.86 लाख
- अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.22 करोड़
-अब तक ठीक हुए: 1.83 करोड़
- अब तक कुल मौतें: 2.42 लाख
- अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 37.32 लाख

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत