न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चिंता! देश के इन 8 राज्यों में लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीज, सरकार ने जारी की एडवायजरी

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की ओर से इन सभी राज्‍यों को पत्र लिखकर कोविड नियंत्रण उपायों को मजबूत करने को कहा गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 08 Jul 2021 9:58:37

चिंता! देश के इन 8 राज्यों में लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीज, सरकार ने जारी की एडवायजरी

देश में कोरोना की दूसरी लहर का कहर अब कम हो गया है। कोरोना के नए मिलने वाले मरीजों की संख्या में गिरावट आ रही है लेकिन इस बीच देश के 8 राज्य ऐसे है जहां कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की ओर से इन सभी राज्‍यों को पत्र लिखकर कोविड नियंत्रण उपायों को मजबूत करने को कहा गया है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की ओर से अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, केरल, मेघालय, ओडिशा, त्रिपुरा और सिक्किम की राज्‍य सरकारों को पत्र लिखकर कई जरूरी कदम उठाने को कहा गया है। इन राज्यों में जांच और टीकाकरण में तेजी लाने, स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचे की योजना बनाने और कोरोना के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए कोरोना गाइडलाइन का पालन करने संबंधी निर्देश दिए गए हैं।

अरुणाचल प्रदेश में साप्ताहिक संक्रमण दर 16.2%

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा, वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सामूहिक प्रयासों को मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अरुणाचल प्रदेश में यह चिंता का विषय है कि राज्य में साप्ताहिक संक्रमण दर 16.2% (28 जून - 4 जुलाई) है, जो लगातार चार सप्ताह से बढ़ रही है। भूषण ने कहा, 25 जिलों में से संक्रमण दर 19 में 10 प्रतिशत से अधिक दर्ज की जा रही हैं, जो चिंता का कारण बन रही हैं। राज्य में पिछले चार हफ्तों में दर्ज किए गए मामलों की संख्या में लगभग 12% की वृद्धि दिखाई दी है। बारह जिलों में पिछले चार हफ्तों में नए मामलों की संख्या में वृद्धि हुई है।

राजेश भूषण ने कहा 4 जुलाई को सप्ताह के अंत में चांगलांग, पूर्वी सियांग, लोहित, पापुम पारे, तवांग और ऊपरी सुबनसिरी जिलों में से प्रत्येक में 100 से अधिक नए मामले सामने आए। इसके साथ ही नामसाई जिले में मौत की संख्या में वृद्धि हुई है।

असम के 33 जिलों में से चार जिलों में बढ़ रहा संक्रमण

असम के मामले में उन्होंने कहा कि हालांकि राज्य में नए मामलों की संख्या में गिरावट देखी गई है, लेकिन इसके 33 जिलों में से चार में पिछले चार हफ्तों में आंकड़े में वृद्धि दिखाई दी है और 4 जुलाई को सप्ताह के अंत तक 29 जिलों में 100 से अधिक नए मामले सामने आए हैं।

मणिपुर के 16 में से दो जिलों में नए मामलों में आई तेजी

उन्होंने कहा कि मणिपुर के 16 में से दो जिलों (बिष्णुपुर और कंगपोकपी) में चार सप्ताह से नए मामलों की संख्या में तेजी देखी जा रही है। उन्होंने कहा कि हालांकि केरल में नए मामलों की संख्या में गिरावट देखी गई है, लेकिन इसके 14 में से दो जिलों में चार सप्ताह के आंकड़े में वृद्धि दिखाई पड़ती है। उन्होंने कहा कि चार जुलाई को सप्‍ताह के अंत में सभी जिलों में प्रतिदिन 200 से अधिक मामले सामने आए हैं। भूषण ने कहा कि कोल्लम और वायनाड जिलों में उक्त अवधि (सात जून -चार जुलाई) में साप्ताहिक मौतों की संख्या में वृद्धि देखी गई है। उन्होंने कहा, त्रिशूर और मलप्पुरम में एक हफ्ते (28 जून से चार जुलाई) में 70 से ज्यादा मौतें हुई हैं। तिरुवनंतपुरम में मौतों में कमी जारी है। मंत्रालय ने कहा कि कन्नूर, कासरगोड, कोल्लम, कोझीकोड, मलप्पुरम, पलक्कड़ और त्रिशूर में पिछले सप्ताह 100 से अधिक नए मामले सामने आए थे, जिनकी साप्ताहिक संक्रमण दर 10 प्रतिशत से अधिक थी।

मेघालय में 11 में से आठ जिलों में 10% से अधिक की संक्रमण दर

राजेश भूषण ने कहा कि मेघालय में अभी भी साप्ताहिक संक्रमण दर 14.05% (28 जून से 4 जुलाई) दर्ज हो रही है और इसके 11 में से 8 जिलों में 10% से अधिक की संक्रमण दर दर्ज हो रही हैं। उन्होंने कहा कि नागालैंड में 13 जून, 20 जून और 27 जून को समाप्त सप्ताह में संक्रमण दर 10% से अधिक दर्ज की गई है, जिसमें 4 जुलाई (6.44%) को समाप्त सप्ताह में गिरावट देखी गई है। इसके 11 में से चार जिलों में 10% से अधिक की संक्रमण दर दर्ज की जा रही है।

राजेश भूषण ने कहा कि ओडिशा के तीन जिलों में 28 जून से 4 जुलाई तक साप्ताहिक संक्रमण दर 10% से अधिक दर्ज की गई है। हालांकि राज्य में संक्रमण दर लगातार घट रही है।

देश में फिर बढ़ने लगे कोरोना मरीज

देश में पिछले 24 घंटे में 45,695 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस दौरान 44,506 लोग ठीक हुए और 819 की संक्रमण की वजह से मौत भी हुई। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 359 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। देश में 56 दिनों के बाद नए केस ठीक होने वाले मरीजों से ज्यादा आए हैं। इससे पहले 12 मई को 3.62 लाख केस आए थे और 3.52 लाख मरीज ठीक हुए थे। इसी दिन एक्टिव केस में 6,399 की बढ़ोतरी हुई थी। देश में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 4.54 लाख हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर