Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

तमाम कोशिशे हो रही नाकाम, UP में फिर हुआ कोरोना विस्फोट, मिले 35 हजार से ज्यादा मरीज, 258 की मौत

गुरुवार यानी आज एक बार फिर कोरोना के मामलों में उछाल आया है। पिछले 24 घंटों की बात की जाए तो 35,156 नए मरीज मिले।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 29 Apr 2021 4:36:39

तमाम कोशिशे हो रही नाकाम, UP में फिर हुआ कोरोना विस्फोट, मिले 35 हजार से ज्यादा मरीज, 258 की मौत

उत्तर प्रदेश में तमाम बंदिशों के बावजूद कोरोना संक्रमण काबू में आने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को प्रदेश में 29 हजार 824 नए मरीज मिले थे और 266 मरीजों की मौत हो गई थी। इस दौरान 35 हजार 903 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हुए थे। लेकिन गुरुवार यानी आज एक बार फिर कोरोना के मामलों में उछाल आया है। पिछले 24 घंटों की बात की जाए तो 35,156 नए मरीज मिले। वहीं, 258 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 25,613 लोगों ने कोरोना को मात दी और अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। आज मिले मरीजों के बाद प्रदेश में कोरोना एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 3,09,237 पर पहुंच गया है। पिछले एक दिन में 2,25,312 लोगों के सैंपलों की जांच की गई। ये जानकारी अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने दी।
बढ़ाया वीकेंड लॉकडाउन का दायरा
उत्तर प्रदेश में बढ़ते संक्रमण के चलते योगी सरकार ने वीकेंड लॉकडाउन का दायरा एक दिन और बढ़ाने का फैसला लिया है। अब शुक्रवार शाम 8 बजे से मंगलवार सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। दरअसल, वीकेंड लॉकडाउन के बाद से कोरोना संक्रमण की रफ़्तार में कमी देखने को मिली है, लिहाजा तीन दिन का लॉकडाउन पूरे प्रदेश में लगाया है। इस दौरान सभी आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। बेवजह घूमने वालों पर सख्ती से निपटा जाएगा। दरअसल, सरकार ने संपूर्ण लॉकडाउन से इनकार किया है, लेकिन तेजी से फैलते कोरोना संक्रमण को देखते हुए अब इसे धीरे-धीरे बढ़ाया जा रहा है, ताकि संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके और आम जनता में भी पैनिक न हो। इसके साथ ही कक्षा 1 से 8 तक सभी सरकारी स्कूलों को 20 मई तक बंद कर दिया है। राज्य के समस्त परिषदीय- सहायता प्राप्त- मान्यता प्राप्त - कस्तूरबा विद्यालय एवं अन्य बोर्ड के विद्यालयों में शैक्षिक कार्य पूरी तरह बंद रखने के आदेश जारी कर दिए गए है। बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी ने बताया कि 20 मई 2021 तक छात्र-छात्राएं विद्यालय में उपस्थित नहीं होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका