न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Rajasthan: जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा के बाद अब पाली, सीकर में बिगड़ने लगे हालात; कोरोना से 64 लोगों की हुई मौत

जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा के बाद अब पाली, सीकर जैसे छोटे जिलों में भी हालात बिगड़ने लगे है। इन दोनों जिलों में बीते कुछ दिनों से संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 04 May 2021 10:09:29

Rajasthan: जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा के बाद अब पाली, सीकर में बिगड़ने लगे हालात; कोरोना से 64 लोगों की हुई मौत

राजस्थान में कोरोना की रफ़्तार अब भी थमने का नाम नहीं ले रही है। संक्रमण से होने वाली मौतों का आंकड़ा रोजाना बढ़ता जा रहा है। जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा के बाद अब पाली, सीकर जैसे छोटे जिलों में भी हालात बिगड़ने लगे है। इन दोनों जिलों में बीते कुछ दिनों से संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। सीकर की बात करें तो यहां बीते 5 दिन के अंदर 3675 नए केस मिले है, जबकि 45 लोगों की मौत हो गई। इसी तरह पाली में भी स्थित विकट हो रही है, यहां 5 दिन के अंदर 3492 केस मिले हैं और 19 लोगों की जान चली गई।

जयपुर में कोरोना केसों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही। सोमवार को जयपुर में 3585 नए संक्रमित मिले है, जबकि 40 लोगों की मौत हो गई। सूर्यनगरी जोधपुर में भी कोरोना पूरी तरह से बेलगाम हो चुका है। सोमवार को 2130 संक्रमित मिले और 37 लोग अपनी जान गंवा बैठे। मई महीने के पहले तीन दिन में ही मृतकों की संख्या सौ से अधिक हो चुकी है। जोधपुर में अप्रैल की तुलना में मई भारी पड़ता नजर आ रहा है। मई के शुरुआती तीन दिन के अंदर 6,160 संक्रमित मिल चुके हैं।

इधर कोरोना के हॉटस्पॉट बने उदयपुर, कोटा से थोड़ी राहत की खबर है। कोटा में बीते कुछ दिनों से कोरोना केसों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। वहीं उदयपुर में भी कोरोना केस धीरे-धीरे कम हो रहे हैं। इन दोनों ही शहरों में रिकवरी रेट का ग्राफ भी धीरे-धीरे ऊपर जाने लगा है।

एक्टिव केसों की संख्या लगातार बढ़ रही

प्रदेश में तेजी से फैल रही कोरोना महामारी के बीच एक्टिव केसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वर्तमान में एक लाख 94,371 एक्टिव केस हैं। इसी बीच, 24 घंटे में 17,296 संक्रमित मिले और 154 की मौत हो गई। अब तक कुल संक्रमितों की संख्या छह लाख 51 हजार 247 हो गई। कुल मृतकों का आंकड़ा 4712 है। उपचार के बाद 11,949 पीड़ित सोमवार को स्वस्थ हो गए। इसी बीच, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर से हालात भयावह होते जा रहे हैं। ऑक्सीजन की मांग इतनी हो गई कि हम केंद्र सरकार से इसकी भीख मांग रहे हैं। गहलोत ने कहा कि मैंने सोमवार को ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से बात की। उन्होंने पांच टैंकर अलाट करने की बात कही है। ऑक्सीजन, दवाइयों के साथ क्रायोजैनिक टैंकर की भीख मांग रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल