न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में पिछले 24 घंटे में मिले 24 नए मरीज, सबसे ज्यादा केस जयपुर में

राजस्थान में कोरोना मरीजों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ना शुरू हो गई है। पिछले 24 घंटों की बात करे तो प्रदेश में 24 नए कोरोना मरीज मिले। सबसे ज्यादा केस जयपुर में 12 मिले, जिसमें 3 स्कूली बच्चे भी शामिल हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 08 Dec 2021 9:32:50

राजस्थान में पिछले 24 घंटे में मिले 24 नए मरीज, सबसे ज्यादा केस जयपुर में

राजस्थान में कोरोना मरीजों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ना शुरू हो गई है। पिछले 24 घंटों की बात करे तो प्रदेश में 24 नए कोरोना मरीज मिले। सबसे ज्यादा केस जयपुर में 12 मिले, जिसमें 3 स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। जयपुर में ही 2 ऐसे व्यक्ति भी संक्रमित मिले, जो 4 दिन पहले अमेरिका से आए थे। इन दोनों व्यक्तियों को ट्रेस करने, जांच करवाने और भर्ती करवाने में मेडिकल टीम की बड़ी लापरवाही और चूक देखने को मिली।

अजमेर रोड बड़ के बालाजी में रहने वाले ये मरीज 3 दिसंबर को जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। जहां स्क्रीनिंग में उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई। हालांकि अगले दिन 4 दिसंबर को दोनों ने निजी लैब से जब जांच करवाई तो वह पॉजिटिव आई। इसके बाद 6 दिसंबर को सीएमएचओ सैकण्ड को इनकी सूचना मिली। सीएमएचओ सैकण्ड की टीम ने फोन पर ही सस्पेक्ट को आरयूएचएस जाकर भर्ती होने के लिए कह दिया। संक्रमित मरीज जब आरयूएचएस पहुंचे तो वहां भी स्टाफ ने सैंपल लेकर उन्हें वापस घर भेज दिया। प्रशासन को जब इसकी भनक लगी तो उन्होंने सीएमएचओ सैंकड को फटकार लगाई और वापस उन्हें आरयूएचएस भर्ती करवाने के निर्देश दिए।

आरयूएचएस के सुप्रीडेंट डॉ अजीत सिंह ने बताया कि दोनों संदिग्ध मरीज भाई-बहन है और पिछले दिनों अमेरिका से यहां आए थे। हालांकि दोनों में किसी भी तरह के लक्षण नहीं दिख रहे है। दोनों के सैंपल अब जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए भिजवाए है।

मेडिकल हैल्थ डिपार्टमेंट की रिपोर्ट देखे तो राज्य में आज जयपुर के अलावा बाड़मेर, उदयपुर में 3-3, अजमेर, डूंगरपुर में 2-2 और झुंझुनूं, बीकानेर में 1-1 केस मिला है। पूरे राज्य में आज 25 मरीज रिकवर हुए, जिसके बाद एक्टिव केसों की संख्या कम होकर 220 हो गई।

जयपुर में आज 12 मरीज मिले है और ओमिक्रॉन के 9 केस मिलन के बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है। जयपुर सीएमएचओ डॉ नरोत्तम शर्मा ने बताया कि मंगलवार को 3 गोपालपुरा और 3 सांगानेर एरिया के केस मिले हैं। इसके अलावा 2 बनीपार्क, दुर्गापुरा, प्रतापनगर और सोडाला में 1-1 मरीज मिला है। सभी तीनों बच्चों में हल्के लक्षण देखने को मिले हैं। एक्सपर्ट की मानें तो ये अपने ही परिवार के दूसरे सदस्यों से संक्रमित हुए हैं। उन्होंने बताया कि जयपुर में वर्तमान में 105 एक्टिव केस हैं।

आरयूएचएस के सुप्रिटेंडेंट डॉ अजीत सिंह ने बताया कि ओमिक्रॉन वैरिएंट से प्रभावित मरीजों की तबीयत नॉर्मल है। मेडिकल एक्सपर्ट लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। यूक्रेन से जो युवती आई है, उसकी भी तबीयत सामान्य है। टीम युवती की जीनोम सिक्वेंसिंग की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

एक हफ्ते में 159 मरीज

राजस्थान में पिछले 7 दिन की रिपोर्ट पर नजर डालें तो एक दिसंबर से अब तक कुल 159 केस मिले है। इसमें 67 केस जयपुर के हैं। जयपुर में 1 दिसंबर को 10, 6 दिसंबर को 15 और 7 दिसंबर को 12 मरीज मिले हैं। इसके अलावा चार दिन संक्रमित केस की संख्या 10 से कम रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट