न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: जांच 19% घटाई, नए केसों में 11 फीसदी की आई गिरावट; 24 घंटे में मिले 14,289 मरीज, 155 मौतें

राजस्थान में कोरोना के 67,789 सैंपल की जांच की गई, जिसमें से 14,289 पॉजिटिव निकले। राज्य में संक्रमण की दर 21% से ऊपर रही।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 15 May 2021 8:38:02

राजस्थान: जांच 19% घटाई, नए केसों में 11 फीसदी की आई गिरावट; 24 घंटे में मिले 14,289 मरीज, 155 मौतें

राजस्थान में 24 घंटे में 14,289 नए कोरोना मरीज मिले और 55 लोगों की मौत हुई है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान में कोरोना के 67,789 सैंपल की जांच की गई, जिसमें से 14,289 पॉजिटिव निकले। राज्य में संक्रमण की दर 21% से ऊपर रही। इससे पहले 11 मई को राज्य में 83,851 सैंपल जांचे गए थे, तब 16,080 सैंपल पॉजिटिव मिले थे और संक्रमण की दर 19.17% थी। बीते चार दिन की रिपोर्ट देखे तो राज्य में 19% सैंपलिंग कम हुई है, जिससे केसों में 11% तक की गिरावट आई है। राज्य में शुक्रवार को एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 2.12 लाख के पार हो गई। 13270 मरीज रिकवर हुए।

जयपुर में शुक्रवार को 2823 नए मरीज मिले और 58 की मौत हुई भी है। इसके अलावा 2488 मरीज रिकवर भी हुए है। जयपुर में सबसे ज्यादा पॉजिटिव केस 135 झोटवाड़ा में मिले हैं। इसके अलावा कोटपूतली 125, विद्याधर नगर 106 और फागी में 86 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। राज्य में सबसे ज्यादा एक्टिव केस जयपुर में 51,487 हैं, जबकि दूसरे नंबर पर जोधपुर में 23,031, उदयपुर में 11,596 और अलवर में 10,807 एक्टिव केस हैं। जयपुर के अलावा अलवर, बारां, चित्तौड़गढ़, पाली और सीकर ऐसे जिले हैं, जहां 500 से ज्यादा मरीज रिकवर हुए हैं। जोधपुर में रिकवर मरीजों की संख्या पॉजिटिव केसों की संख्या की तुलना में दोगुनी है।

जयपुर में पॉजिटिविटी रेट 30% से ज्यादा

जयपुर में बढ़ते कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या ने गहलोत सरकार की की चिंता बढ़ा दी है। सीएम गहलोत ने इस पर चिंता व्यक्त करते हुए शुक्रवार को जयपुर में संक्रमण की रोकथाम के लिए अधिकारियों को विशेष रणनीति बनाने के निर्देश दिए हैं। सीएम की अध्यक्षता में हुई कोरोना प्रबंधन समीक्षा बैठक में सीएम ने पूरे जिले में कंटेनमेंट जोन बनाने, ज्यादा टेस्टिंग करने और कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। सीएम गहलोत ने कहा कि बीते तीन सप्ताह में जयपुर में एक्टिव केसेज की संख्या 18000 से बढ़कर 51000 से ज्यादा हो गई है। साथ ही पॉजिटिविटी रेट भी 30% के आसपास है जो चिन्ताजनक है।

जयपुर में तेजी से बढ़ते एक्टिव केसेज को लेकर आज चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा और चिकित्सा राज्यमंत्री डॉ सुभाष गर्ग की वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक भी होगी, जिसमें इससे निपटने की रणनीति पर विचार होगा। चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा ने है कि जयपुर समेत 7 जिलों में एक्टिव केसेज की संख्या करीब 1.25 लाख है।

अस्पतालों के लिए नई गाइडलाइन

कोरोना संक्रमण में बढ़ोतरी के चलते बेड और ऑक्सीजन की कमी से कोविड डेडिकेटेड अस्पतालों में कोरोना पेशेंट और उनके परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा के निर्देश पर चिकित्सा विभाग ने शुक्रवार को मेडिकल कॉलेजों से संबंधित अस्पतालों के लिए गाइडलाइन जारी की है।

गाइडलाइन के अनुसार कोविड डेडिकेटेड सभी अस्पतालों में ऐसा ट्राइएज एरिया विकसित किया जाएगा। जहां अस्पताल में आने वाले नए मरीज को भर्ती करने से पहले डॉक्टर्स जांच कर सकेगा। साथ ही मरीजों की देखभाल कर रहे सभी चिकित्सकों के नाम और संपर्क सूचना प्रत्येक वार्ड में भी चस्पाई जाए, ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर मरीज चिकित्सकों से खुद संपर्क बना सके।

ब्लैक फंगस बनी चिंता

राजस्थान में ब्लैक फंगस के मरीजों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। जिसपर चिंता व्यक्त करते हुए शुक्रवार को हुई बैठक में सीएम गहलोत ने कहा कि ब्लैक फंगस की शुरुआती दौर में ही पहचान कर मरीजों को इसके लिए उचित उपचार देना बहुत जरूरी है ताकि मरीजों में यह बीमारी गंभीर रूप नहीं ले। उन्होंने संबंधित दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल