न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई में आ चुकी है तीसरी लहर की पीक! सामने आए 6000 से कम नए कोरोना केस

मुंबई में पिछले 24 घंटे के भीतर 5,976 नए कोरोना केस सामने आए हैं और 12 मरीजों की मौत हुई हैं। इस दौरान यहां 50,757 सक्रिय मामलों की बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं, बेड ऑक्यूपेंसी घटकर 14.7% हो गई है। इससे पहले, रविवार को राजधानी मुंबई में कोरोना के 7,895 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 17 Jan 2022 8:51:22

मुंबई में आ चुकी है तीसरी लहर की पीक! सामने आए 6000 से कम नए कोरोना केस

मुंबई में पिछले 24 घंटे के भीतर 5,976 नए कोरोना केस सामने आए हैं और 12 मरीजों की मौत हुई हैं। इस दौरान यहां 50,757 सक्रिय मामलों की बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं, बेड ऑक्यूपेंसी घटकर 14.7% हो गई है। इससे पहले, रविवार को राजधानी मुंबई में कोरोना के 7,895 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई थी।

उधर, दिल्ली में कोरोना के मामले घटने लगे हैं। पिछले 24 घंटे के भीतर राष्ट्रीय राजधानी में 12,527 नए कोरोना मामले सामने आए हैं। जबकि 16 जनवरी यानी रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के 18,286 नए मामले दर्ज किए गए थे। 1 जनवरी से अब तक दिल्ली पुलिस के करीब 2500 जवान कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से 767 पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।

पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के नए मामलों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है, राज्य में सोमवार को कोरोना वायरस के 9385 नए केस सामने आए जबकि 33 लोगों की मौत हो गई। कोलकाता में 1879 नए केस आए हैं। राज्य में पॉजिटिविटी रेट 30.75% हो गया है।

ओडिशा में सोमवार को कोविड-19 के 10,489 नए मामले आए, जो गत दिन के मुकाबले 688 कम हैं। इसके साथ ही राज्य में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 11,44,401 हो गई है। 24 घंटे के दौरान तीन और मरीजों की मौत होने से राज्य में महामारी से जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 8,484 हो गई है।

ओमिक्रॉन संक्रमित मरीजों की संख्या 8,000 पार

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या 8,000 के पार हो गई है। देश में अब तक कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के 8283 मामले दर्ज किए गए हैं। महाराष्ट्र 1,738 , पश्चिम बंगाल 1,672 और राजस्थान 1,276 केस के साथ सूची में सबसे ऊपर है। वहीं, दिल्ली 549 मामलों के साथ चौथे स्थान पर है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार

चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट

8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला

‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल

लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत

सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत

करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’

30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त

राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल

एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें

गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके

मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?